खगड़िया में आसमान से बरसी मौत, बाप-बेटा-पोता की ठनका से गई जान; बरिश से तापमान गिरा
Bihar Weather Update: खगड़िया जिले के चौथम एवं बेलदौर प्रखंड में ठनका गिरने की अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र समेत कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। घटनाओं के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Bihar Weather Update: बिहार में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया कोसी-सीमांचल समेत पूर्वी बिहार में तेज हवा के साथ बारिश हुई। रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा से तापमान काफी लुढक गया लेकिन, खगड़िया में मौतम दर्द की बारिश लेकर आया। वज्रपात की चपेट में आने से जिले कन्हौली गांव में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मधेपुरा में देर रात से ही हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बताया जा रहा है कि अगले तीन दिनों तक भागलपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बारिश वाला ही रहेगा।
जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले के चौथम एवं बेलदौर प्रखंड में ठनका गिरने की अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र समेत कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। घटनाओं के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनकी स्थिति ठीक नहीं है।
खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह ठनका गिरने खेत में काम करने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक दस साल का बच्चा भी शामिल है। अचानक ठनका गिरने से तब चीख पुकार मच इस हादसे में कन्हौली यादव टोला निवासी 62 वर्षीय विद्यानंद यादव, उनके पुत्र 26 वर्षीय आशुतोष यादव तथा आशुतोष के 10 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
बांका के पंजवारा एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद करीब 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दिन चढ़ते ही सड़कें सूनी पड़ जाती थीं और लोग गर्मी से बेहाल थे। गुरुवार को हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।बारिश के कारण बाजारों और सड़कों पर भी चहल-पहल कम हो गई। वहीं किसानों ने भी बारिश का स्वागत किया और इसे फसलों के लिए लाभकारी बताया। मौसम में आए इस बदलाव से पूरे क्षेत्र का वातावरण खुशनुमा हो गया है।




साइन इन