Bhagalpur blast accused Ashok Mandal daughter suicide upset for not invited to wedding भागलपुर ब्लास्ट के आरोपी अशोक मंडल की बेटी का सुसाइड, शादी में नहीं बुलाने पर परेशान थी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भागलपुर ब्लास्ट के आरोपी अशोक मंडल की बेटी का सुसाइड, शादी में नहीं बुलाने पर परेशान थी

2022 में भागलपुर में हुए धमाकों के आरोपी अशोक मंडल की बेटी साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में थी। उसकी फुफेरी बहन की शादी का न्योता नहीं मिलने पर भी वह परेशान चल रही थी।

Fri, 18 April 2025 08:53 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, भागलपुर
share
भागलपुर ब्लास्ट के आरोपी अशोक मंडल की बेटी का सुसाइड, शादी में नहीं बुलाने पर परेशान थी

बिहार के भागलपुर में काजवलीचक ब्लास्ट के आरोपी अशोक मंडल की बेटी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। शाम पांच बजे उसका शव पड़ोस में स्थित चाची के घर से फंदे से लटका हुआ मिला। सुसाइड करने वाली साक्षी कुमारी 10वीं की छात्रा थी। उसके पिता 2022 भागलपुर धमाकों के आरोपी हैं और अभी जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि फुफेरी बहन की शादी का बुलावा नहीं मिलने पर साक्षी परेशान थी।

जानकारी के अनुसार, साक्षी की चाची बाहर गई हुई है, इसलिए वह उनके घर पर ही जाकर रहती थी। गुरुवार शाम 5 बजे चाची की बेटी ने दरवाजा खोला तो देखा कि साक्षी दुपट्टे से बने फंदे से लटकी है। उसके चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हत्या या सुसाइड: 3 बच्चों की मां का पंखे से लटका मिला शव, पति समेत ससुराली फरार

परिजन ने बताया कि साक्षी की बुआ की लड़की की शादी होने वाली थी। परिवार के सभी लोग इसकी तैयारी में जुटे थे। साक्षी भी शादी में जाने के लिए खरीदारी कर चुकी थी। मगर बुआ ने अभी तक उसे शादी में आने के लिए खुद आकर नहीं कहा था, इसे लेकर वह परेशान थी। मृतका के बड़े भाई के अनुसार साक्षी पढ़ाई को लेकर भी परेशान रहती थी। वह अक्सर डिप्रेशन में दिखती थी। जब उससे कारण पूछा जाता, तो वह कुछ नहीं बताती थी।

चाची तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है। 3 मार्च 2022 की रात भागलपुर के काजवलीचक में हुए धमाकों में 15 लोगों की मौत हो गई थी। साक्षी के पिता अशोक मंडल के घर से छापेमारी में विस्फोटक सामग्री मिली थी। फिलहाल वह जेल में बंद हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।