Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, जानें आईएमडी की चेतावनी
पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Bihar Weather: कई जिलों में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती तपिश के बीच बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग पटना के ताजा बुलेटिन के अनुसार, बिहार के कुछ हिस्सों में आज और कल मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार कुछ जिलों में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। सूर्यास्त शाम 06:19 PM बजे बताया गया है। आज नमी का स्तर 32 प्रतिशत और वायुमंडलीय दबाव 1007 के स्तर पर पाया गया है।
वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पछुआ हवाओं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण 18 अप्रैल को बिहार के उत्तरी और पूर्वी भागों में मौसम बारिश व आंधी वाली गतिविधि देखने को मिल सकती है। राज्य के अन्य भागों में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग पटना कार्यालय की और से बताया गया है कि पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को खात तौर पर चेतावनी दी गई है जो खुले खेतों में काम करते हैं। ऐसे में लोगों को ठनका गिरने से नुकसानको लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी है। बताया गया है कि बारिश के दौरान हवा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती सकती है। केला के फसल को इससे नुकसान हो सकता है।
मौसम के मिजाज में इस तरह के बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार बिहार के कैमूर में सबसे अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि मधेपुरा में सबसे कम 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो तीन दिनों में भीषण गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद है। पहले 19 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया था। 48 घंटों के भीतर मौसम के तेवर में कुछ बदलाव देखा जरा है। बिहार के अलावे सीमावर्ती झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 18 अप्रैल को हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। लोगों को आपदा से बचने की सलाह दी गई है।




साइन इन