Tribal Dignity Festival Government Schemes and Benefits for Scheduled Communities शिविर मकसद अजा समाज को मुख्यधारा से जोड़ना, Bhabua Hindi News - Hindustan
More

शिविर मकसद अजा समाज को मुख्यधारा से जोड़ना

शुक्रवार को पानापुर गांव में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य अनुसूचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। शिविर में 47 आवेदन जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त हुए और स्वास्थ्य जांच भी की गई।

Fri, 22 May 2026 09:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share
शिविर मकसद अजा समाज को मुख्यधारा से जोड़ना

प्रखंड प्रमुख में आमजनों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की शिविर में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के 47 आवेदन प्राप्त किए गए रामपुर, एक संवाददाता। जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पानापुर गांव में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत विशेष शिविर लगाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिविर मकसद अजा समाज को मुख्यधारा से जोड़ना

उत्सव का उद्देश्य

अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने की। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का मकसद अनुसूचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, यह हमारी जिम्मेदारी है। प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव ने भी लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि जनजातीय गरिमा उत्सव बिहार सरकार का विशेष अभियान है, जिसके तहत अनुसूचितजाति बाहुल क्षेत्रों में जाकर कैंप लगाए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेनवा में लगा जनजातीय गरिमा उत्सव कैंप

शिविर का फोकस

शिविर का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका पर है। इस शिविर में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर 47 आवेदन लिए गए। इसके अलावा लोगों ने जमीन, आवास, नल-जल और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें रखा। बीडीओ ने सभी शिकायतों को सुनकर संबंधित पदाधिकारी को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 65 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाएं दी गई। मौके पर बीपीएम अनिल कुमार चौबे सहित कई पदाधिकारी व कर्मी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।