कैमूर में पराली प्रबंधन को ले जागरूकता अभियान शुरू
डीएम व डीडीसी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा जागरूकता रथ को किया रवाना रथ के माध्यम से किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

डीएम व डीडीसी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा जागरूकता रथ को किया रवाना रथ के माध्यम से किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने के लिए किया जाएगा प्रेरित (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। फसल की कटनी करने के बाद खेतों में जलाई जा रही पराली को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। पराली जलाने के बजाय उसका प्रबंधन करने के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान शुरू किया गया। डीएम नितिन कुमार सिंह और डीडीसी दिव्या शक्ति द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह अभियान आगामी कुछ सप्ताह तक जिले के विभिन्न गांवों में संचालित किया जाएगा। जागरूकता रथ के साथ निकले कृषि विभाग के विशेषज्ञ किसानों को पराली प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों, इसके लाभ तथा पर्यावरण संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। डीएम ने किसानों को अपने संदेश में कहा है कि पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डीएम ने किसानों से अपील की कि वह पराली जलाने के बजाय उसका समुचित प्रबंधन करें और उसे जैविक खाद के रूप में उपयोग में लाएं। आधुनिक कृषि यंत्रों एवं तकनीक को अपनाकर खेती में लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को पराली से जैविक खाद तैयार करने, मल्चिंग, पशु चारा, बायोगैस निर्माण एवं अन्य वैकल्पिक उपयोगों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार गौरव, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण अकरम अंसारी, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण आलेख शर्मा, सहायक निदेशक क्षेत्र वर्तिका सिंह, कृषि अभियंत्रण पंकज कुमार, आत्म के उप परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदर्श शुक्ला आदि थे। (भभुआ से श्रीकांत पांडेय) फोटो-21 अप्रैल भभुआ- 5 कैप्शन- समाहरणालय परिसर से मंगलवार को फसल अवशेष प्रबंधन रथ को रवाना करते डीएम नितिन कुमार सिंह, डीडीसी दिव्या शक्ति व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन