
पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षा के बाद बढ़ी भीड़ और देर रात हुए हंगामे को देखते हुए अलर्ट मोड पर प्रशासन रहा. वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आज बेतिया से पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें चली.

नरकटियागंज: शिकारपुर के केहुनिया गांव में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ दोनो की शादी रचा दी। घटना बीते शुक्रवार की देर रात्रि की है. बताया जाता है कि प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, बाद में गांव के मंदिर में शादी करा दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया

12 जून, शुक्रवार: बेतिया के सीजेएम न्यायालय ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल द्वारा दायर परिवाद मामले में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने संज्ञान पर निर्णय लेने से पहले उन्हें उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

9 जून, मंगलवार, बेतिया: पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड में धनौती नदी पर बना जर्जर पुल अचानक ध्वस्त हो गया। पुल का करीब 10 फीट हिस्सा नदी में समा गया, जिससे दर्जनों पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

1 जून, सोमवार, बेतिया: मच्छरगावा चौक स्थित मोबाइल टावर पर एक युवती के चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार युवती कथित तौर पर एक युवक से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी थी। सूचना मिलने पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर और वाल्मीकिनगर में हेलीपोर्ट बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आदिवासियों के लिए मैराथन का आयोजन किया जाएगा। सीएम ने आदिवासी क्षेत्रों में होम स्टे को बढ़ावा देने की भी बात कही है।

बिहार पुलिस में शुक्रवार को ताबड़तोड़ तबादले किए गए। सम्राट सरकार ने दो आईपीएस और 61 बीपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है।

Samrat Choudhary Cabinet Expansion: सीएम सम्राट चौधरी की सरकार के कैबिनेट विस्तार में भाजपा ने बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय समेत तीन नेताओं का नाम काट दिया है, जो नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री थे।

नेपाली सरकार की भारतीयों पर सख्ती सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की आफत बढ़ा रही है। नेपाल में एक साल में 30 दिन से ज्यादा भारतीय गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं है। ऐसा पाए जाने पर वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

काठमांडू में दो दिन भारत और नेपाल के प्रतिनिधिमंडल के बीच लंबा मंथन हुआ। इसमें मॉनसून सीजन से पहले कोसी और गंडक नदी और उन पर बने बराज को लेकर कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाई गई।

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत के मलाही टोला से एक युवक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर मकई के खेत मे ले गया और वहां जबरन लड़की का मुंह हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

योगापट्टी थाने के नवगांवा में सोमवार की देर रात धनुषटोली गांव का चंदन धानू लड़की से मिलने की चाह में टावर पर चढ़ गया। इसके बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा। लोगों की भीड़ टावर के नीचे जमा हो गई। लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था।

मृतका के बड़े भाई दिनेश कुमार ने बताया कि संकेशी ने सात मार्च 2026 को सुपौली निवासी सुजीत कुमार से प्रेम विवाह किया था। ससुराल में उसकी हत्या कर दी गई।

बिहार के पश्चिम चम्पारण (बेतिया) जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चुहड़ी सिसवनिया गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीय अजीत पासवान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार यात्रा की तारीख का ऐलान हो गया है। उनकी यात्रा का आगाज राष्ट्रपति महात्मा गांधी की कर्मभूमि रहे पश्चिम चंपारण से करेंगे।

शुक्रवार शाम बेतिया के प्रजापति हॉल्ट के पास पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई। हमले में कोच C-2 की खिड़की का कांच टूट गया, हालांकि यात्री सुरक्षित रहे। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पत्थरबाजों की तलाश की जा रही है।

इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आयेगी।

बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सचिव बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सीओ और आरओ के बाद अब पंचायत सचिवों की हड़ताल से जनता के काम ठप हो गए हैं।

बिहार में यूपी से सटे इलाके में तेल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन चालक, किसान समेत अन्य लोगों में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक करने की होड़ मची रही। लोग पूरे दिन धूप में घंटों खड़े नजर आए।

बेतिया (पश्चिम चंपारण) के बैरिया में एक पिता ने पानी गिराने के विवाद में अपने एक बेटे की हत्या कर दी और दो अन्य बेटों को घायल कर दिया। घायलों में एक का पिता ने भाला मारकर पेट फाड़ दिया।