Severe Rain and Storms Disrupt Life in Singhaul District मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश

मौसम पूर्वानुमान में अभी और आंधी बारिश की आशंका... वहीं बुधवार की अहले सुबह भी तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आंधी की वजह से कई स्था

Thu, 28 May 2026 07:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश

सिंघौल, निज संवाददाता। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में मंगलवार की रात मूसलाधार बारिश हुई है। इससे पहले सोमवार को भी भीषण आंधी और कुछ इलाकों में बारिश भी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश

तेज आंधी का प्रभाव

वहीं बुधवार की अहले सुबह भी तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आंधी की वजह से कई स्थानों पर कच्चे मकान, छप्पर, छत पर रखी पानी की टंकी उड़ गए। वहीं दर्जन भर स्थान पर पेड़ उखड़कर या टूटकर सड़क पर आ गया इससे आवागमन अवरूद्ध हुआ। वहीं कई स्थानों पर आंधी के कारण बिजली के तार टूटने की भी सूचना है। इस वजह से घण्टों विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

जलभराव की स्थिति

वहीं मूसलाधार बारिश होने की वजह से कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई स्कूलों में बारिश के कारण हुए जलजमाव के कारण बुधवार को बच्चे कीचड़ से होकर विद्यालय में आते नजर आए। हालांकि पिछले 15 दिनों से झुलसाने वाली तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है।

भविष्यवाणी और मौसम परिवर्तन

बारिश और आंधी की बनी है आशंका मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते जिले के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। अगले चार दिनों तक बेगूसराय और आस-पास के इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ रूक-रूक कर वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका है। इस मौसमी बदलाव से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। पिछले दो तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस आ चुका है। हालांकि आंधी और तेज बारिश अपने साथ कई समस्याओं को भी उत्पन्न करता है और इससे जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। खासकर बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो जाती है रिपोर्टर:केके सिंह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।