Electricity Supply Issues Intensify Amid Rising Heat in Khodavandpur गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू , Begusarai Hindi News - Hindustan
More

गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू

खोदावंदपुर में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो गई है। लोग दिन के समय बिजली कटौती से परेशान हैं। स्थानीय नेताओं ने अनियमित बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने शाम को निरंतर बिजली सप्लाई की मांग की है।

Fri, 24 April 2026 07:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू

खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक देते ही प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो गई है। जहां एक ओर गर्मी की तपिश से लोग हांफ रहे हैं वहीं दूसरी ओर बिजली की आंखमिचौनी उनकी परेशानी और बढ़ा रही है। इस संबंध में भाकपा माले नेता अवधेश कुमार, नुरूल्लाहपुर के समाजसेवी तौकीर आलम, बेगमपुर के मुकेश कुमार झा, मिर्जापुर निवासी यशवंत कुमार सहित अनेक लोगों ने बताया कि तापमान बढ़ते ही दोपहर के समय बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो जाती है। तेज हवा चलने के साथ ही बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। वहीं दूसरी ओर खोदावंदपुर पावर स्टेशन के सभी फीडर में शाम के समय से रात तक बिजली की अनियमित आपूर्ति की जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू

बिजली आपूर्ति प्रारंभ करने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा अक्सर फोन किया जाता है लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि शाम के समय सभी फीडर में बिना रूकावट के बिजली सप्लाई की मांग को लेकर अधिकारियों से अनुरोध किया गया लेकिन बिजली सप्लाई में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।