Barh Thermal Power Plant starts Bihar will get 370 MW electricity from 1st July बाढ़ थर्मल पावर प्लांट की एक और यूनिट चालू, बिहार को 1 जुलाई से मिलेगी 370 मेगावाट बिजली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बाढ़ थर्मल पावर प्लांट की एक और यूनिट चालू, बिहार को 1 जुलाई से मिलेगी 370 मेगावाट बिजली

बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्लांट की एक और यूनिट चालू हो गई है। एक जुलाई से इस यूनिट से व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। बिहार को इससे 370 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने लगेगी।

Sat, 28 June 2025 10:52 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बाढ़ थर्मल पावर प्लांट की एक और यूनिट चालू, बिहार को 1 जुलाई से मिलेगी 370 मेगावाट बिजली

पटना जिले के बाढ़ स्थित एनटीपीसी के सुपर थर्मल पावर प्लांट की एक और यूनिट चालू हो गई है। बाढ़ बिजली घर की स्टेज एक की तीसरी और अंतिम यूनिट के सफल संचालन के बाद अब बिहार को बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 660 मेगावाट की इस यूनिट से बिहार को 370 मेगावाट बिजली मिलेगी। कंपनी के अनुसार, तीसरी यूनिट का सफल ट्रायल 5 जून को पूरा कर लिया गया। अब इस यूनिट से 1 जुलाई से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होगा।

बाढ़ बिजली घर में 660 मेगावाट की 4 यूनिट से पहले से ही बिहार को बिजली मिल रही है। अब पांचवीं यूनिट से भी बिजली मिलने लगेगी। साथ ही बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 3300 मेगावाट बिजली उत्पादित होने लग जाएगी।

स्टेज एक की तीनों यूनिट (3×660 मेगावाट) से बिहार को 56.08 फीसदी हिस्सेदारी के तहत 1110 मेगावाट बिजली आवंटित है। स्टेज-2 की 2 यूनिटों (2×660 मेगावाट) से 86.04 फीसदी हिस्सेदारी के अंतर्गत 1136 मेगावाट विद्युत आवंटित है। इस प्रकार, बाढ़ परियोजना की कुल 3300 मेगावाट स्थापित क्षमता में से बिहार को 2246 मेगावाट बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब तक चालू होगा बिहार का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर, 185 मेगावाट का होगा उत्पादन

इससे बिजली की ज्यादा डिमांड वाली अवधि में पावर की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही आगामी सालों में बिजली सप्लाई के संसाधन की पर्याप्तता के लक्ष्यों को हासिल करने में भी बड़ी भूमिका निभाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।