Bageshwar Baba said in Patna sanatan Mahakumbh they want moon in tricolor we want tricolor on moon कुछ लोग तिरंगा में चांद चाहते हैं, हम चांद पर तिरंगा; बागेश्वर बाबा पटना सनातन महाकुंभ में बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कुछ लोग तिरंगा में चांद चाहते हैं, हम चांद पर तिरंगा; बागेश्वर बाबा पटना सनातन महाकुंभ में बोले

ने कहा कि हिंदू को जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के लिए जिएंगे। हम भारत माता के लिए जिएंगे। जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तो पहला राज्य बिहार होगा।

Sun, 6 July 2025 04:17 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कुछ लोग तिरंगा में चांद चाहते हैं, हम चांद पर तिरंगा; बागेश्वर बाबा पटना सनातन महाकुंभ में बोले

पटना गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। आयोजन के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मंच पर उनका स्वागत किया। जगत गुरु रामभद्राचार्य भी पधारे हैं। इस दौरान बागेश्वर बाबा ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत बिहार से ही होगी। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं बल्कि रामनीति के चक्कर में पटना आए हैं। उन्होंने दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा में शामिल होने के लिए बिहार वासियों को न्योता दिया।

पटना में सनातन महाकुंभ में की शुरुआत हो चुकी है। संबोधन में बाबा बागेश्वर ने कहा कि हिंदुओं को जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के लिए जिएंगे। हम भारत माता के लिए जिएंगे। जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तो पहला राज्य बिहार होगा। उन्होंने कहा कि सनातन को बांटना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिरंगा पर चांद देखना चाहते हैं। लकिन हम चांद पर तिरगां लहराता देखना चाहते हैं। बिहार आकर बहुत खुशी मिलती है। पटना वाले पागलों अपना ध्यान रखना। समय कम है और गर्मी ज्यादा है। हम फिर आएंगे। हिन्दू राष्ट्र बनान के लिए सात नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृंदावन की पदयात्रा होने वाली है। इसमें बिहार के लोग चलें। बिहार का कर्ज नहीं भूल सकते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘पागल का बयान चलाइएगा तो...’ बागेश्वर बाबा पर भड़के RJD के भाई वीरेंद्र
ये भी पढ़ें:बागेश्वर बाबा कब करेंगे शादी, गोपालगंज में धीरेंद्र शास्त्री ने खुद किया खुलासा

बागेश्वर बाबा ने कहा कि हमे किसी धर्म से कोई दिक्कत नहीं है। बिहार की धरती पर किशोरी जी प्रकट हुईं। हमे पूरा भरोसा है। बिहार के पागलों यह बात गांठ बांध लो हम सब हिंदू एक हैं। कुछ ताकतें देश को गजवा ए हिंद बनाना चाहते हैं लेकिन हम भगवा ए हिंद होना चाहिए। हमे मुसलमानों और इसाइयों से दिक्कत नहीं है। बल्कि उन हिंदुयों से दिक्कत है जो जातिवाद की बात करते हैं। हम किसी पर घात नहीं करना चाहते। लेकिन, कोई हम पर घात करेंगे तो हम प्रतिघात से नहीं चूकेंगे। भीषण गर्मी के बावजूद भारी संख्या में लोग गांधी मैदान सनानतन महाकुंभ में पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवाई जहाज उड़ाते नजर आए बाबा बागेश्वर, इस देश में भरी उड़ान; देखिए वीडियो

इससे पहले तरेत मठ में बागेश्वर बाबा का प्रवचन कार्यक्रम हुआ था। उन्होंनेे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की थी। कहा था कि हर मकान पर ध्वजा और हर माथे पर तिलक होगा उस दिन स्वतः हमारा हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। दस लाख से अधिक लोग बागेश्वर बाबा की कथा सुनने पहुंचे थे। हालांकि उनके बिहार आगमन पर जमकर राजनीति भी हुई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।