Baba Bageshwar flew an airplane in Australia, watch the video हवाई जहाज उड़ाते नजर आए बाबा बागेश्वर, इस देश में भरी उड़ान; देखिए वीडियो, International Hindi News - Hindustan
More

हवाई जहाज उड़ाते नजर आए बाबा बागेश्वर, इस देश में भरी उड़ान; देखिए वीडियो

वीडियो में बाबा बागेश्वर को पायलट की सीट पर बैठकर विमान को कंट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य फोटो भी उनके एक्स अकाउंट द्वारा शेयर की गई हैं, जिनमें वो प्लेन के बाहर खड़े होकर फोटो खिचाते नजर आ रहे हैं।

Sun, 8 June 2025 06:50 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ब्रिसबेन
share
हवाई जहाज उड़ाते नजर आए बाबा बागेश्वर, इस देश में भरी उड़ान; देखिए वीडियो

बागेश्वर धाम के शास्त्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण की हवाई जहाज उड़ाती हुई एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रही है। वीडियो में बाबा बागेश्वर को-पायलट की सीट पर बैठकर विमान को कंट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य फोटो भी उनके एक्स अकाउंट द्वारा शेयर की गई हैं, जिनमें वो प्लेन के बाहर खड़े होकर फोटो खिचाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया प्रवास पर हैं। वहां हनुमंत कथा का पाठ करने के लिए गए हुए हैं। इसी देश के ब्रिसबेन शहर में को-पायलट के तौर पर बाबा बागेश्वर ने जहाज की कमान संभाली। उड़ान के दौरान की तस्वीरें और वीडियो बागेश्वर धाम सरकार ऑफीशियल नामक एक्स अकाउंट के जरिए शेयर की गई हैं।

को-पायलट की सीट पर बैठकर बाबा बागेश्वर काफी एक्साइटेड और खुश नजर आए। हैव फ्लाइंग… दिस इज चार्टर 14... जैसे कुछ शब्द भी बोलते नजर आए। फिर इतना कहते-कहते धीरेंद्र शास्त्री तेजी से खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। वीडियो में वो एयरपोर्ट पर खड़े प्लेन के आस-पास भी घूमते हुए नजर आए और हाथ हिलाकर अभिवादन भी करा। फ्लाइट के दौरान उन्होंने लाल रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहन रखे थे। वीडियो में कैप्शन के तौर पर बड़ा-बड़ा लिखा था- फ्लाइंग हाई गुरुजी।

एक्स पर किए गए एक अन्य ट्वीट के कैप्शन में लिखा था- पूज्य सरकार के आसमान की यात्रा की बहुत सी तस्वीर आपने देखी होगी पहली बार पूज्य सरकार ने ब्रिसबेन में हवाई जहाज चलाया….को-पायलट के रूप में…नवीन चीज सीखने की ललक और आधुनिक समाज के दर्पण को समझना और उसे क्रियान्वित करना पूज्य सरकार का नियम है….अद्भुत यात्रा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।