attack on scorpio car of aurangabad rjd mp abhay kushwaha driver beaten misbehave with personal assitant बिहार के औरंगाबाद में राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर को पीटा; सहायक से बदसलूकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के औरंगाबाद में राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर को पीटा; सहायक से बदसलूकी

कुछ लोगों ने वाहन को सांसद की गाड़ी बताते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि चालक नवलेश कुमार के साथ मारपीट की गई तथा सांसद के निजी सहायक संजय कुमार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हमलावर वाहन का गेट खोलकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे।

Thu, 14 May 2026 07:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, मदनपुर, औरंगाबाद
share
बिहार के औरंगाबाद में राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर को पीटा; सहायक से बदसलूकी

औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा की स्कॉर्पियो गाड़ी पर मंगलवार की रात मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनवार गांव में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी सांसद के निजी सहायक नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी संजय कुमार ने दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि सांसद के निर्देशानुसार स्कॉर्पियो वाहन से औरंगाबाद जिले के विभिन्न गांवों कौडियारी, भंडारी सहित अन्य स्थानों पर शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे मदनपुर थाना क्षेत्र के श्रीडीह निवासी रामावतार की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर ताराडीह, मदनपुर की ओर जा रहे थे।

वाहन में चालक नवलेश कुमार एवं बिजहर निवासी लालमोहन मेहता सवार थे। हसनवार गांव पहुंचने पर वहां पूर्व से एक बारात रुकी हुई थी और काफी संख्या में लोग मौजूद थे। गाड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने वाहन को सांसद की गाड़ी बताते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि चालक नवलेश कुमार के साथ मारपीट की गई तथा सांसद के निजी सहायक संजय कुमार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हमलावर वाहन का गेट खोलकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बीच-बचाव के बाद सभी वहां से निकले। प्राथमिकी में हसनवार निवासी सत्येंद्र यादव के पुत्र सोनू कुमार, सहेंद्र यादव के पुत्र सुधीर कुमार एवं कुलेंद्र यादव के पुत्र रौशन कुमार को नामजद किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना समेत बिहार के 6 जिलों में आज ब्लैकआउट, 15 मिनट तक क्यों छा जाएगा अंधेरा
ये भी पढ़ें:सावधान रहें! बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं; बिहार के कई जिलों में आज भी येलो अलर्ट

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीएसआई सुरेंद्र कुमार मामले की जांच में जुटे हैं। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार बारातियों की भीड़ के कारण कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया था। सांसद की गाड़ी को आगे बढ़ाने को लेकर चालक और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना में वाहन का शीशा टूट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरा नंबर 501 और 503 खोलेंगे NEET पेपर लीक कांड के राज, नालंदा में CBI का ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।