Ashok Chaudhary should prepare another defamation notice says Prashant Kishor अशोक चौधरी एक और नोटिस तैयार कर लें; प्रशांत किशोर ने कहा- और खुलासा करेंगे दो-तीन दिन में, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अशोक चौधरी एक और नोटिस तैयार कर लें; प्रशांत किशोर ने कहा- और खुलासा करेंगे दो-तीन दिन में

मंत्री अशोक चौधरी द्वारा 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस थमाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि वे एक और नोटिस तैयार कर लें, अगले 2-3 दिन में और खुलासा करने वाले हैं।

Thu, 25 Sep 2025 10:37 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, गयाजी
share
अशोक चौधरी एक और नोटिस तैयार कर लें; प्रशांत किशोर ने कहा- और खुलासा करेंगे दो-तीन दिन में

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी को चुनौती दी है कि वे मानहानि का एक और नोटिस तैयार कर लें। पीके ने कहा कि वह अशोक चौधरी पर दो दिन में और खुलासा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अशोक चौधरी 10 नोटिस भेजेंगे तो भी उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि पीके ने पिछले दिनों मंत्री पर 2 साल में 200 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा था।

गयाजी जिले में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि अशोक चौधरी ने उन्हें पहले भी मानहानि का नोटिस भेज चुके हैं। इस बार दूसरी बार भेजे हैं। उन पर आरोप लगा तो जवाब देने के बजाय वे अपने किसी वकील से नोटिस भेज रहे हैं। हमारी ओर से भी कोई वकील उसका जवाब दे देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी से JDU ने जवाब मांगा; प्रशांत के आरोप पर नीरज ने तेजस्वी की याद दिलाई

दरअसल, प्रशांत किशोर ने बीते शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए के 5 बड़े नेताओं सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी और संजय जायसवाल पर अलग-अलग आरोप लगाए थे। पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और सीनियर जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी पर बेटी शांभवी की सगाई और शादी के बीच पटना में 38 करोड़ रुपये की जमीन खरीदने और 2 साल में 200 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया था। इसके बाद जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंत्री से पीके के आरोपों पर सफाई देने की नसीहत भी दे दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर को आया कोर्ट का बुलावा, अशोक चौधरी वाले केस में पेश होने का आदेश

इन आरोपों के बाद मंत्री की ओर से प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये मानहानि का नोटिस भेजा गया। उसमें कहा गया कि प्रशांत किशोर 15 दिनों में सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ वे मुकदमा करेंगे। अशोक चौधरी पूर्व में भी पीके पर मानहानि केस कर चुके हैं। उस मामले में पटना की सीजेएम कोर्ट ने हाल ही में जन सुराज के सूत्रधार को 17 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी ने पीके को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा, पहले भी कर चुके हैं केस

यह केस उस आरोप से जुड़ा है, जिसमें पीके ने दावा किया था कि अशोक चौधरी ने अपनी बेटी शांभवी को चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से लोकसभा चुनाव लड़वाने के लिए पैसे देकर टिकट खरीदा था। इसके बाद शांभवी समस्तीपुर से सांसद बनीं। इन आरोपों पर मंत्री ने प्रशांत किशोर को नोटिस भेजकर पटना की अदालत में मानहानि का मुकदमा किया था।

(बोधगया से हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।