Ashok Chaudhary angry on Prashant Kishor over question on his daughter Shambhavi ticket प्रशांत किशोर खुद को महादेव समझते हैं? बेटी शांभवी पर सवाल से भड़के अशोक चौधरी बोले- छोड़ूंगा नहीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर खुद को महादेव समझते हैं? बेटी शांभवी पर सवाल से भड़के अशोक चौधरी बोले- छोड़ूंगा नहीं

नीतीश सरकार में मंत्री एवं जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने अपनी सासंद बेटी शांभवी के लोकसभा टिकट को लेकर सवाल उठाए जाने पर प्रशांत किशोर का पलटवार किया है। उन्होंने पीके को चेतावनी दी है कि वह उन्हें छोड़ेंगे नहीं, माफी मंगवाकर रहेंगे।

Tue, 1 July 2025 06:18 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशांत किशोर खुद को महादेव समझते हैं? बेटी शांभवी पर सवाल से भड़के अशोक चौधरी बोले- छोड़ूंगा नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने अपनी बेटी शांभवी चौधरी का लोकसभा टिकट खरीदने के आरोपों को खारिज किया। साथ ही कहा कि पीके के पास कोई सबूत है क्या, वे खुद को महादेव समझते हैं। उन्हें छोड़ेंगे नहीं, चाहे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े। मंत्री ने कहा कि दलित होने के कारण उनसे ये सब सवाल किए जा रहे हैं। वह प्रशांत किशोर से डरने वाले नहीं हैं।

एएनआई के पॉडकास्ट में जेडीयू का दलित चेहरा अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों का खुलकर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "शांभवी चौधरी वोट से जीतकर आई है। लोकसभा चुनाव में उन्हें दूसरे सबसे ज्यादा वोट मिले। वह दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। चौधरी ने कहा कि उन्होंने (प्रशांत किशोर) हमारे साथ काम किया। हमारे साथ मतभेद है। इसका मतलब यह नहीं कि मेरी बेटी को टारगेट किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, 2020 में निकली थी बहाली

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि वह प्रशांत किशोर को छोड़ेंगे नहीं। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा, “वह (पीके) सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं- किनसे उलझे हैं। क्या वह (पीके) खुद को महादेव समझते हैं? क्या उनके पास सुपरपावर है। उन्हें किसी का जीवन बर्बाद करने का अधिकार है? प्रशांत किशोर कौन है। वह एक अस्पताल में नौकरी करते थे। फिर भगवान की दया से राजनीतिक दलों के साथ पॉलिटिकल मैनेजर का काम करने लगे और खूब पैसा कमाया। इसके अलावा उनकी क्या उपलब्धि है यह बताएं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर और अशोक चौधरी का झगड़ा बढ़ा, पीके बोले- पता नहीं किससे पंगा ले रहे

बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी समस्तीपुर से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की सांसद हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया था कि अशोक चौधरी खुद जेडीयू से हैं और उन्होंने अपनी बेटी का टिकट दूसरी पार्टी में पैसे देकर खरीदा था। पूरे बिहार में यह चर्चा है। इन आरोपों के बाद अशोक चौधरी ने उनके खिलाफ अदालत में जाने की बात कही थी। इस पर पलटवार करते हुए पीके ने कहा था कि चौधरी को पता नहीं है वे किससे उलझ रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।