Ashok Chaudhary angry at Tejashwi said he should bother for Tej Pratap not for Nitish son Nishant निशांत नहीं तेजप्रताप की चिंता करें, भगदड़ मचने वाली है; तेजस्वी पर भड़के अशोक चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत नहीं तेजप्रताप की चिंता करें, भगदड़ मचने वाली है; तेजस्वी पर भड़के अशोक चौधरी

  • नीतीश सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उनकी पार्टी राजद में भगदड़ मचने वाली है, उसे संभालें।

Sat, 1 March 2025 01:45 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
निशांत नहीं तेजप्रताप की चिंता करें, भगदड़ मचने वाली है; तेजस्वी पर भड़के अशोक चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर बिहार में सियासी घमासान मचा है। नीतीश कुमार के समर्थक और सहयोगियों के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री की वकालत कर रहे हैं। हालांकि एनडीए के नेता तेजस्वी यादव की अपील को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। शनिवार को नीतीश सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उनकी पार्टी राजद में भगदड़ मचने वाली है, उसे संभालें। तेजस्वी यादव ने कहा था कि निशांत राजनीति में नहीं आते हैं तो शरद यादव की बनाई पार्टी जदयू समाप्त हो जाएगी। राजद नेत्री एज्या यादव ने अशोक चौधरी के बयान पर पलटवार किया है।

पटना में पत्रकारों के साथ बात करते हुए अशोक चौधरी तेजस्वी यादव के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को निशांत कुमार की नहीं बल्कि अपने भाई तेजप्रताप यादव की चिंता करना चाहिए। निशांत कुमार जब चाहेंगे तब राजनीति में आ जाएंगे। उन्हें तेजस्वी के परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में भगदड़ मचने वाली है। शुक्रवार को भी अशोक चौधरी ने इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव को हड़काया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे की सियासी एंट्री पर पशुपति पारस की RLJP बोली- निशांत चुनाव लड़ें

शनिवार को सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर अशोक चौधरी ने पटना के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने बजरंगबली को 75 किलो का लडुडू अर्पित किया। नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर ऐसा जवाब दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे के आने से बच जाएगी जेडीयू, लेकिन… तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात

दरअसल तेजस्वी यादव निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर चुटकी ले रहे हैं। उनका कहना है कि निशांत कुमार को जल्द राजनीति में आना चाहिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और जदयू के कुछ नेता अंदरखाने उनके आने का विरोध कर रहे हैं। तैयारी कुछ ऐसी है कि जैसे भी हो जदयू का नामो निशान मिटा दिया जाए। बीजेपी जदयू को हड़पना चाहती है। निशांत आ जाएंगे तो पार्टी बच जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत नहीं आए तो नीतीश के बाद JDU समाप्त हो जाएगी, गोपाल मंडल का दावा
ये भी पढ़ें:बेटे निशांत के राजनीति में एंट्री का फैसला खुद नीतीश कुमार लेंगे: जेडीयू मंत्री
ये भी पढ़ें:बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार; पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

इधर राजद प्रवक्ता एज्या यादव ने अशोक चौधरी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव का नाम लेकर वे अपना टीआरपी बढ़ाते हैं। नीतीश कुमार ने अपने बेटे का चेहरा आगे लाकर बड़ी चाल खेल दी है। जो लोग नीतीश कुमार के बाद सीएम बनने का ख्वाब देख रहे थे उनका क्या होगा। इतना नजदीक रहते हुए भी आपको नहीं दिखा कि नीतीश कुमार के पेट में भी दांत है। दावा किया कि आरजेडी एकजुट है और कभी नहीं टूटने वाली पार्टी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।