JDU minister saus Nitish Kumar himself will take decision on son Nishant entry into politics बेटे निशांत के राजनीति में एंट्री का फैसला खुद नीतीश कुमार लेंगे, जेडीयू मंत्री का बयान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेटे निशांत के राजनीति में एंट्री का फैसला खुद नीतीश कुमार लेंगे, जेडीयू मंत्री का बयान

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे या नहीं, इसका फैसला पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निर्भर करता है।

Mon, 24 Feb 2025 02:41 PMपीटीआई बलिया
share
बेटे निशांत के राजनीति में एंट्री का फैसला खुद नीतीश कुमार लेंगे, जेडीयू मंत्री का बयान

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलें जोरों पर हैं। इस बीच नीतीश सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बेटे निशांत के राजनीति में आने या नहीं आने पर फैसला खुद नीतीश कुमार लेंगे।

बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि निशांत कुमार राजनीति में आते हैं या नहीं, यह पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निर्भर करता है। यह निर्ण उनकी मंजूरी के बिना संभव नहीं है। हालांकि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि निशांत कुमार को बिहार के रानजीतिक परिदृष्य का ज्ञान और समझ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत आते हैं तो जदयू बच जाएगी, नीतीश के बेटे के बहाने तेजस्वी ने BJP को लपेटा

नीतीश कुमार के दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाने पर मंत्री ने कहा कि बिहार सीएम का पहले से नालंदा में कार्यक्रम तय था। इस कारण वे दिल्ली नहीं जा सके। हालांकि, जेडीयू की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: निशांत को RJD ज्वाइन कर लेना चाहिए, तेज प्रताप यादव ने दी सलाह

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले बिहार का सियासी पारा गर्माया हुआ है। नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में उनके बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, अभी तक सीएम नीतीश ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। मगर जेडीयू के कई नेता निशांत के राजनीतिक पदार्पण की मांग कर रहे हैं। नीतीश के बेटे अब तक राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर ही रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।