Mangal Pandey BJP says preparations to make Seemanchal into Murshidabad amid Owaisi Tejashwi allies talks सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की तैयारी; ओवैसी, तेजस्वी के गठजोड़ की बात पर मंगल पांडेय भड़के, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की तैयारी; ओवैसी, तेजस्वी के गठजोड़ की बात पर मंगल पांडेय भड़के

बीजेपी नेता सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि ओवैसी और तेजस्वी यादव गले लगने की तैयारी में है। वे सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Thu, 5 June 2025 08:12 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की तैयारी; ओवैसी, तेजस्वी के गठजोड़ की बात पर मंगल पांडेय भड़के

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के महागठबंधन में एंट्री की चर्चा चल रही है। ओवैसी और तेजस्वी यादव के संभावित गठजोड़ से सत्ताधारी दल एनडीए में खलबली मच गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस पर चुटकी लेना शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इनकी कोशिश सीमांचल को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद बनाने की है।

मंगल पांडेय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि सीमांचल के किशनगंज में सबसे अधिक 67 फीसदी मुसलमान मतदाता हैं। इसके बाद कटिहार में 38 फीसदी, अररिया में 32 फीसदी और पूर्णिया में 30 फीसदी मुसलमान वोटर हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग से केरल में गठजोड़ कर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और उसके साथ रहने वाले राजद का मंसूबा सीमांचल को अशांत कर विद्वेष की आग में झोंकना है। इसलिए उसे कट्टरपंथी और भड़काऊ भाषण देकर समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले ओवैसी का साथ चाहिए।

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम सुप्रीमो ओवैसी की छवि कट्टरपंथी नेता की है। वे अपनी कट्टर छवि और आक्रामक भाषण के लिए जाने जाते हैं। सीमांचल में सांप्रदायिकता के जरिए आरजेडी और कांग्रेस ओवैसी को गले लगाने की तैयारी में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओवैसी और महागठबंधन की बात बनी तो एनडीए का खेल खराब; कैसे टाइट हो जाएगी फाइट?
ये भी पढ़ें:ओवैसी ने सीमांचल में बिगाड़ा था तेजस्वी का खेल, अब महागठबंधन में जाने को तैयार!
ये भी पढ़ें:बिहार में महागठबंधन से हाथ मिलाएंगे ओवैसी; AIMIM नेता बोले- बात चल रही है

बता दें कि बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी के महागठबंधन में आने पर बात चल रही है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। अगर यह गठबंधन होता है तो सीमांचल में महागठबंधन मजबूत हो सकता है। आरजेडी के एमवाई समीकरण और ओवैसी के हार्डकोर मुस्लिम वोटर एक जगह आ सकते हैं। यह एनडीए के लिए चिंता वाली बात हो सकती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।