arrah junction murder case father and sister shot dead in front of brother in bhojpur मम्मी बचाओ...चीखता रहा मासूम पर सिरफिरे ने पिता और बहन को मार दी गोली, आरा जंक्शन पर मर्डर की क्या थी वजह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मम्मी बचाओ...चीखता रहा मासूम पर सिरफिरे ने पिता और बहन को मार दी गोली, आरा जंक्शन पर मर्डर की क्या थी वजह

  • आरा जंक्शन पर हत्या के बाद तीनों शवों के बीच खड़ा मासूम बच्चा रोने-बिलखने लगा। वह लोगों से बचाने की गुहार भी लगा रहा था। इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाल वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें शवों के बीच खड़े बच्चे को रोते-बिलखते और लोगों से गुहार लगाते देखा जा रहा है।

Thu, 27 March 2025 08:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
मम्मी बचाओ...चीखता रहा मासूम पर सिरफिरे ने पिता और बहन को मार दी गोली, आरा जंक्शन पर मर्डर की क्या थी वजह

आरा रेलवे जंक्शन पर दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी की गुत्थी सुलझाने की तफ्तीश तेज हो गई है। मोबाइल सीडीआर के सहारे पुलिस इस गुत्थी का राज खोलने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल से जब्त तीनों मोबाइल के कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया जा रहा है। इसमें तकनीकी टीम की भी मदद ली जा रही है।आरा रेलवे जंक्शन पर मंगलवार की शाम मासूम बच्चे की आंखों के सामने ही सिरफिरे ने उसकी बहन और पिता को गोली मार दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इसमें तीनों की मौत हो गई। इधर, अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट और एक साथ पिता व बहन की मौत से वह दहशत में आ गया।

घटना के बाद तीनों शवों के बीच खड़ा मासूम बच्चा रोने-बिलखने लगा। वह लोगों से बचाने की गुहार भी लगा रहा था। इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाल वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें शवों के बीच खड़े बच्चे को रोते-बिलखते और लोगों से गुहार लगाते देखा जा रहा है। वह बार-बार मम्मी...बचाओ...चिल्ला रहा था। वह मोबाइल पर मम्मी को कॉल भी कर रहा था। वीडियो में बच्चे को यह कहते भी सुना जा रहा है कि यह आदमी गोली लेकर आया और पहले उसके पिता और फिर दीदी को मार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षा विभाग के मैनेजर की मौत, पिता बोले- नौकरी से हटए जाने की सता रही थी चिंता
ये भी पढ़ें:मखाना प्रोसेसिंग सेंटर और जन औषधि केंद्र, अमित शाह बिहार को देंगे ये सौगात

वीडियो में कुछ अन्य लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे के रोने और गोलियों की आवाज सुन स्टेशन पर मौजूद लोग दौड़ कर पहुंचे और शोर मचाया। तब पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि बच्चा मंगलवार की देर शाम दिल्ली जा रही अपनी बड़ी बहन आरूषि कुमारी को ट्रेन पर बैठाने के लिए पिता अनिल कुमार सिन्हा के साथ रेलवे स्टेशन गया था। तभी कथित सिरफिरे आशिक ने दोनों की गोली मार हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी।

क्या थी हत्या की वजह…

रेलवे जंक्शन ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। हर कोई अपने-अपने तरीके से घटना का विश्लेषण कर रहा है। हालांकि हर चर्चा का केंद्रबिंदु प्रेम प्रसंग ही है। एक चर्चा यह भी है कि छात्रा और उसका कथित सिरफिरा आशिक पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। उसी समय से अमन कुमार उर्फ आकाश छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। बाद में छात्रा पढ़ाई करने दिल्ली चली गयी थी। इसके बाद भी वह उससे प्रेम करता था। सूत्रों के अनुसार छात्रा की दिल्ली में जॉब लगने वाली थी। इस बात की भनक अमन को लगी तो वह बचपन को प्यार खोने के डर से बेचैन हो उठा। उसने छात्रा को दिल्ली नहीं जाने का दबाव दे रहा था। इधर, छात्रा अपना भविष्य बनाने को लेकर दिल्ली जाने पर अड़ी थी।

इस बात से अमन कुमार उर्फ आकाश छात्रा से खफा था। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच पूर्व में बहस भी हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सूचना मिली कि छात्रा गरीब रथ से दिल्ली जाने वाली है। इससे खार खाए कथित आशिक अमन मंगलवार की शाम छात्रा का पीछा करते हुए स्टेशन तक पहुंच गया था। मास्क लगाए अमन कुमार को छात्रा पहचान नहीं सकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बढ़ा तापमान, 3 महीने तक प्रचंड गर्मी से सामना; IMD ने क्या बताया
ये भी पढ़ें:बिहार में आज से OPD में मरीजों का इलाज मुश्किल, डॉक्टरों करेंगे बहिष्कार

उसी का फायदा उठा कर अमन ने फुट ओवरब्रिज पर पहले छात्रा के पिता को पीछे से सर में नजदीक से गोली मार दी। इसके बाद छात्रा के चेहरे पर दायें हिस्से में गोली मार दी। अंत में उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस भी इस एंगल से घटना की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी अमन कुमार उर्फ आकाश के परिजनों से भी पूछताछ कर घटना की जानकारी ले रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के शहरों में बने घरों की होगी जांच, नीतीश सरकार का आदेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।