Tribal Dignity Festival in Araria Awareness Campaigns and Government Benefits for Tribal Communities सरकारी योजनाओं के प्रति जनजातीय समुदाय को किया जा रहा जागरूक, Araria Hindi News - Hindustan
More

सरकारी योजनाओं के प्रति जनजातीय समुदाय को किया जा रहा जागरूक

अररिया में 'जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान के तहत पलासी प्रखंड में जनजातीय गरिमा उत्सव चल रहा है। 18 मई से जागरूकता रैली, कैम्प और जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।

Fri, 22 May 2026 10:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share
सरकारी योजनाओं के प्रति जनजातीय समुदाय को किया जा रहा जागरूक

अररिया, वरीय संवाददाता ‘जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पलासी प्रखंड के जनजातीय टोलों में जनजातीय गरिमा उत्सव जारी है। इसके तहत पिछले 18 मई से कई रचनात्मक कार्य किये जा रहे हैं। जागरूकता रैली निकाली जा रही है। कैम्प/शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के प्रति जनजातीय समुदाय के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनी जा रही है। आवेदन लिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत बलुआ कलियागंज पंचायत के बलुआ टोला, कुजरी पंचायत के रामनगर टोला, पकड़ी पंचायत के बेनी टोला, नकटाखुर्द पंचायत के बड़गांव, बरहकुम्बा पंचायत के खपड़ा टोला में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी योजनाओं के प्रति जनजातीय समुदाय को किया जा रहा जागरूक

जिला प्रशासन का कहना है कि शिविर के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस शिविर में 10 जन्म प्रमाण पत्र, 29 आयुष्मान कार्ड, 02 पेंशन स्वीकृति, 15 मनरेगा जॉब कार्ड तथा 07 पोषण एवं अन्य प्रमाण पत्र वितरण किया गया। शिविर में उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। चिकित्सा शिविर के माध्यम से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों का सिकल सेल एनीमिया सहित अन्य रोगों की जांच कर उपचार एवं दवा वितरण किया गया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पंचायत नकटाखुर्द के बड़गांव एवं पंचायत बरहकुम्बा के खपड़ा टोला में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों की देखरेख में शिविर एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेनवा में लगा जनजातीय गरिमा उत्सव कैंप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिविर मकसद अजा समाज को मुख्यधारा से जोड़ना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।