Sonu Kumar Rai Wins Bhojpur-Buxar Legislative Council By-Election भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राजद के सोनू राय जीते, जदयू के बागी मनोज उपाध्याय बने एनडीए की हार की वजह, Ara Hindi News - Hindustan
More

भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राजद के सोनू राय जीते, जदयू के बागी मनोज उपाध्याय बने एनडीए की हार की वजह

आरा। भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उप चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को साढ़े तीन सौ से अधिक वोटों से हरा दिया। सोनू कुमार राय को 2507 वोट मिले हैं। इस तरह राजद ने जदयू से यह सीट छीन ली।

Thu, 14 May 2026 03:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राजद के सोनू राय जीते, जदयू के बागी मनोज उपाध्याय बने एनडीए की हार की वजह

आरा। भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उप चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को साढ़े तीन सौ से अधिक वोटों से हरा दिया। इस तरह राजद ने जदयू से यह सीट छीन ली। जदयू के बागी उम्मीदवार मनोज उपाध्याय एनडीए की हार की वजह बने। एमएलसी राधाचरण साह के पिछले विधानसभा चुनाव में संदेश से विधायक निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी और विधान परिषद उपचुनाव कराना पड़ा था। सोनू कुमार राय को 2507 वोट मिले हैं। जीत के लिए 2668 वोटों की जरूरत थी, लेकिन द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती खत्म होने के बाद बढ़त के आधार पर सोनू कुमार राय चुनाव जीत गये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव की गिनती शुरू : कन्हैया पहुंचेंगे विधान परिषद या सोनू, कुछ ही देर में फैसला

जदयू के बागी उम्मीदवार

जदयू के बागी उम्मीदवार मनोज उपाध्याय को 636 मत मिले हैं। माना जा रहा है कि सामाजिक आधार पर यह वोट एनडीए का था। अन्य तीन उम्मीदवारों में प्रथम वरीयता के वोटों में सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के निवासी लालू प्रसाद यादव को 30, निर्दलीय कन्हैया प्रसाद को 25 और निरंजन कुमार को 12 मत मिले थे। पहली वरीयता के मतों में राजद को 340 मतों की बढ़त पहली वरीयता के मतों में ही राजद उम्मीदवार ने जदयू उम्मीदवार को पछाड़ दिया। कुल पड़े 5956 मतों में से 621 मत रद्द कर दिये गये। 5335 मत वैध करार दिये गये। इनमें राजद उम्मीदवार सोनू राय को 2486 और जदयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 2146 मत मिले। इस तरह 340 मतों से राजद उम्मीदवार को निर्णायक बढ़त मिल गई। पहली बार पिता लालदास राय और इस बार पुत्र सोनू राय विधान परिषद पहुंचेंगे भोजपुर-बक्सर निर्वाचन प्राधिकारी क्षेत्र से 2003 में पहली बार राजद के लालदास राय चुनाव जीत कर विधान परिषद पहुंचे थे। इस बार उनके पुत्र सोनू राय चुनाव जी गये हैं और वे भी पहली बार विधान परिषद पहुंचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विप उप चुनाव : जदयू के कन्हैया या राजद के सोनू के सिर सजेगा ताज, फैसला आज

मतगणना की प्रक्रिया

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरा शहर के राजकीय कन्या पल्स टू विद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। इस अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर स्कूल के मुख्य द्वार, परिसर एवं मतगणना हॉल के आस- पास कुल 33 दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई थी। संपूर्ण विधि व्यवस्था की निगरानी करने एवं इस संदर्भ में किसी भी स्थिति में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम से विचार विमर्श करने की जिम्मेवारी डीडीसी गुंजन सिंह को सौंपी गई थी। वहीं विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में एडीएम डॉ शशि शेखर मौजूद रहे।

मतगणना की व्यवस्था

14 टेबल पर मतों की गिनती हुई, दो- दो अभिकर्ता रहे मौजूद मतगणना हॉल में बनाये गये 14 टेबल पर काउंटिंग की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी के दो-दो एजेंट मौजूद रहे। एक टेबल निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए लगाया गया था। इस तरह मतगणना हॉल में कुल 15 टेबल लगाये गये थे। - मतगणना स्थल के सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू मतगणना स्थल के सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई थी। मतगणना हॉल में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी कराई गई। सबसे पहले सबसे पहले प्रथम वरीयता वाले मतपत्रों के गिनती की गई। प्रथम वरीयता से हार-जीत के फैसला नहीं होने के उपरांत द्वितीय वरीयता की गिनती की गई। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।