Election Results Awaited for Bihar Legislative Council Counting Begins भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव की गिनती शुरू : कन्हैया पहुंचेंगे विधान परिषद या सोनू, कुछ ही देर में फैसला, Ara Hindi News - Hindustan
More

भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव की गिनती शुरू : कन्हैया पहुंचेंगे विधान परिषद या सोनू, कुछ ही देर में फैसला

भोजपुर- बक्सर विधान परिषद उप चुनाव के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। मतगणना शुरू हो गई है, जिसमें जदयू के कन्हैया या राजद के सोनू में से किसी एक के जीतने की संभावना है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है, जहां पहले वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी।

Thu, 14 May 2026 08:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव की गिनती शुरू : कन्हैया पहुंचेंगे विधान परिषद या सोनू, कुछ ही देर में फैसला

भोजपुर - बक्सर विधान परिषद उप चुनाव के परिणाम के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई हैं। मतदाताओं ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है और कौन विधान परिषद में पहुंचेंगे, इसका फैसला आज गुरुवार को कुछ ही देर में मतगणना के साथ ही हो जाएगा। जदयू के कन्हैया या राजद के सोनू के सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला दोपहर से पहले ही हो जाएगा। जानकारों एवं चर्चाओं को सच मानें तो प्रथम वरीयता के मतों से ही हार जीत का फैसला हो जाने की संभावना जताई गई है। इसके लिए दूसरे वरीयता के मतों की गिनती की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि प्रथम वरीयता के मतों की गिनती से हार-जीत का फैसला नहीं होगा, तब जाकर दूसरे वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के राजकीय कन्या पल्स टू विद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर स्कूल के मुख्य द्वार, परिसर एवं मतगणना हॉल के आस- पास कुल 33 दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। संपूर्ण विधि व्यवस्था की निगरानी करने एवं इस संदर्भ में किसी भी स्थिति में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम से विचार विमर्श करने की जिम्मेवारी डीडीसी गुंजन सिंह को सौंपी गई है, जबकि विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में एडीएम डॉ शशि शेखर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विप उप चुनाव : जदयू के कन्हैया या राजद के सोनू के सिर सजेगा ताज, फैसला आज

मतगणना की व्यवस्था

14 टेबल पर मतों की गिनती हो रही , दो- दो अभिकर्ता मौजूद मतगणना हॉल में बनाए गए 14 टेबल पर काउंटिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी के दो - दो एजेंट हैं। एक टेबल निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए लगाया गया है। इस तरह मतगणना हॉल में कुल 15 टेबल लगाए गये हैं। मतगणना के साथ विधान परिषद उप चुनाव में हार-जीत के लगाए जा रहे कयास पर विराम लग जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधान परिषद उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू राय पर प्राथमिकी

निषेधाज्ञा और वीडियोग्राफी

मतगणना स्थल के सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। मतगणना हॉल में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सबसे पहले सबसे पहले प्रथम वरीयता वाले मतपत्रों के गिनती की जाएगी। प्रथम वरीयता से हार जीत के फैसला नहीं होने के उपरांत द्वितीय वरीयता की गिनती की जाएगी। वैसे जानकारों के अनुसार प्रथम वरीयता के आधार पर ही दोनों प्रत्याशियों के बीच हार जीत का फैसला तय हो जाएगा।

विजय जुलूस पर रोक

विजय जुलूस पर लगाई गई है रोक मतगणना के बाद हार-जीत के सामने आए परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशी द्वारा समर्थकों के साथ विजय जुलूस को निकालने पर रोक लगा दिया गया है। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच टकराव होने की संभावना को देखते हुए ऐसा निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। रोक के बावजूद विजय जुलूस निकालने पर प्रत्याशी एवं समर्थकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया कि आयोग के निर्देश के आलोक में एवं विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

शिकायतें दर्ज करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष

किसी भी विशेष परिस्थिति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज करें शिकायतें जिला प्रशासन की ओर से इस मौके पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 06182- 2215611 है। आमलोग मतगणना के दौरान किसी भी विशेष परिस्थिति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा जानकारी ले सकते हैं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।