Protests in Patna Against Police Brutality and NEET Exam Irregularities शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ आइसा का प्रदर्शन, Ara Hindi News - Hindustan
More

शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ आइसा का प्रदर्शन

13. आरा में गुरुवार को प्रतिवाद मार्च निकालते आइसा कार्यकर्ता। सभा का संचालन आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांग रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई जा

Thu, 14 May 2026 08:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ आइसा का प्रदर्शन

आरा, निज प्रतिनिधि। छात्र संगठन आइसा के आह्वान पर पटना की सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों पर गत दिनों हुए बर्बर लाठीचार्ज और नीट परीक्षा में हुई धांधली व पेपर लीक के खिलाफ में राज्यव्यापी विरोध प्रतिवाद मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च आरा बस स्टैंड से निकाल कर नारेबाजी करते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर में सभा में तब्दील हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

सभा का संचालन

सभा का संचालन आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांग रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? आइसा जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि बिहार में स्थाई बहाली की मांग कर रहे युवाओं को रोजगार देने की बजाय पुलिस की लाठियों से पीटा जा रहा है। छात्र समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। आइसा जिला सहसचिव सचिव चंदन दास और रौशन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार की सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आइसा आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेगा। मौके पर साहिल अरोरा, शिवाकांत बैठा, दीपांकर, अनूप, राजन, सुमित,विवेक, नीतू, वर्षा, अनिता, हंशिका, श्रेया,अंकित, विराट, प्रदीप , शनिदेवल पासवान, रोहन, विद्यानिवास, मृत्युंजय ,विशाल सहित दर्जनों छात्र नौजवान शामिल थे l

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक का विरोध शुरू, फूंका पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आइसा ने सीएम का फूंका पुतला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।