विधान परिषद उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू राय पर प्राथमिकी
जोनल दंडाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर नवादा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी प्रत्याशी सोनू राय और अन्य पर मारपीट एवं धक्का-मुक्की करने का लगाया आरोप दंडाधिकारी ने कहा : इन लोगों की उनके उपर हमला...

जोनल दंडाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर नवादा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी प्रत्याशी सोनू राय और अन्य पर मारपीट एवं धक्का-मुक्की करने का लगाया आरोप दंडाधिकारी ने कहा : इन लोगों की उनके उपर हमला करने की थी मंशा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर-बक्सर विधान परिषद के उपचुनाव के दौरान मंगलवार को सदर प्रखंड स्थित मतदान केंद्र पर जोनल दंडाधिकारी के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जोनल दंडाधिकारी सह जिला अल्संख्यक कल्याण पदाधिकारी शशिभूषण तिवारी के बयान पर नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सोनू राय सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है।
प्राथमिकी में दंडाधिकारी की ओर से कहा गया है कि बक्सर सह भोजपुर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र उपनिर्वाचन-2026 को लेकर मंगलवार को आरा सदर प्रखण्ड स्थित बूथ संंख्या चार पर सोनू राय सहित कुर्ता पायजामा एवं सफेद शर्ट पैंट पहन चार-पांच अन्य व्यक्ति आये और उनके साथ बदतमीजी करने लगे। सभी आई-कार्ड देखने की जिद करने लगे। उनके द्वारा सोनू राय को बताया गया कि वे जोनल दण्डाधिकारी हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। बावजूद इसके उनके साथ धक्का-मुक्की की गयी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन लोगों की मंशा उन पर हमला करने की थी। इस संदर्भ में साक्ष्य के रूप में वीडियो क्लिप भी संलग्न एवं शेयरकिया जा रहा है। सोनू राय एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा उनके कहने के बावजूद उनके साथ मारपीट एवं धक्का-मुक्की की गई। हमला करने का प्रयास किया गया और सरकारी कर्तव्य पर उपस्थित पदाधिकारी के साथ दुर्व्यहार एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का कृत्य किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन