भाजपा की राजनीति में छाया बड़हरा, राज्यसभा में शिवेश राम के बाद विप में पवन सिंह को जगह, Ara Hindi News - Hindustan
More

भाजपा की राजनीति में छाया बड़हरा, राज्यसभा में शिवेश राम के बाद विप में पवन सिंह को जगह

आरा/बड़हरा, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में भोजपुर जिले का बड़हरा प्रखंड छाता जा रहा है। हाल में ही बड़हरा प्रखंड के ज्ञानपुर सेमरिया गांव निवासी शिवेश राम को भाजपा की ओर से...

Fri, 5 June 2026 10:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
भाजपा की राजनीति में छाया बड़हरा, राज्यसभा में शिवेश राम के बाद विप में पवन सिंह को जगह

आरा/बड़हरा, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में भोजपुर जिले का बड़हरा प्रखंड छाता जा रहा है। हाल में ही बड़हरा प्रखंड के ज्ञानपुर सेमरिया गांव निवासी शिवेश राम को भाजपा की ओर से राज्यसभा में बतौर सांसद बनाकर भेजा गया है। राज्यसभा चुनाव के ठीक बाद बिहार विधान परिषद में भी बड़हरा प्रखंड के जोकहरी गांव निवासी भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को भेजा जा रहा है। भाजपा की ओर से शुक्रवार को एमएलसी उम्मीदवारों की जारी सूची में पवन सिंह का नाम पहले नंबर पर है। इस तरह भोजपुर जिले का बड़हरा क्षेत्र इन दिनों भाजपा में मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा में आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी से पवन सिंह MLC बनेंगे, संजय मयूख रिपीट, अनिल ठाकुर, शीला प्रजापति भी कैंडिडेट लिस्ट में

हाल में पं. बंगाल में पहली बार भाजपा की बनी सरकार में बड़हरा के केवटिया गांव के मूल निवासी अर्जुन सिंह को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। इसी सप्ताह उनके शपथ लेते ही केवटिया गांव में ढोल-नगाड़ा बजा जश्न मनाया गया। एक दूसरे को मिठाई खिला मुंह मीठा भी किया गया। इस तरह क्षेत्र से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप के अलावा राज्यसभा सांसद शिवेश राम, पं. बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह की मौजूदगी ने बड़हरा की राजनीतिक पहचान को नई ऊंचाई दी है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इसे लेकर उत्साह का माहौल है। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पहले से ही क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के ज्ञानपुर सेमरिया गांव निवासी शिवेश राम के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बड़हरा की राजनीतिक भागीदारी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई थी। अब प्रखंड के जोकहरी गांव निवासी चर्चित अभिनेता, गायक एवं भाजपा नेता पवन सिंह के बिहार विधान परिषद सदस्य बनने की चर्चा ने क्षेत्रवासियों के गौरव को और बढ़ा दिया है। इससे क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को राज्य और केंद्र स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से उठाए जाने की उम्मीद बढ़ी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़हरा प्रखंड के लोगों ने लंबे समय से पार्टी को मजबूत जनाधार दिया है। यही कारण है कि यहां से जुड़े नेताओं को प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल रही हैं। संदेश और अगिआंव के विधायक भी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के निवासी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव निवासी महेश पासवान वर्तमान में अगिआंव के भाजपा विधायक हैं। वे पिछले साल नवंबर में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार विधानसभा पहुंचे। वहीं बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव मूल निवासी राधाचरण साह भी संदेश के जदयू विधायक हैं। इसके पहले वे दो बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। प्रमुख बातें बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं राघवेंद्र प्रताप सिंह। प्रखंड के ज्ञानपुर सेमरिया निवासी शिवेश राम राज्यसभा सदस्य हैं। प्रखंड के जोकहरी गांव निवासी पवन सिंह के बिहार विधान परिषद पहुंचने की चर्चा से क्षेत्र में उत्साह। प्रखंड के केवटिया गांव के अर्जुन सिंह पं. बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP बनने निकले पवन सिंह को धैर्य का इनाम, BJP के टिकट पर सुपरस्टार का MLC बनना तय
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 राज्यों की जीत के सूत्रधार बने डॉ सतीश पूनिया; अब राज्यसभा में होगी नई पारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।