तेज प्रताप के आरोप पर कुछ नहीं बोलेंगे अनुष्का के भाई आकाश यादव, कहा- ये परिवार की बात
आकाश यादव ने कहा कि उनकी बहन ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम परिवार ने उज्जयनी रखा है। तेज प्रताप यादव के बयान को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं। उनके बयानों के लिए तेज प्रताप यादव या लालू परिवार के लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना है।

अनुष्का यादव के मां बनने के बात तेज प्रताप यादव के बयानों को लेकर आकाश यादव ने जवाब दिया है। अनुष्का के भाई आकाश यादव ने इसे पारिवारिक मामला करार देते हुए तेज प्रताप के खिलाफ कुछ भी बोलने के इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बहन की छवि खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानून की शरण में जाएंगे। आकाश यादव ने अुष्का की बेटी का भी नाम बताया पर पिता का नाम लेने से यह कहकर इनकार कर दिया कि वे कानूनी परेशानी झेल रहे हैं और उनकी जान को खतरा है।
मीडिया से बात करते हुए आकाश यादव ने कहा कि उनकी बहन ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम परिवार ने उज्जयनी रखा है। अपनी भांजी के लिए आशीर्वाद देने की अपील उन्होंने की। कहा कि तेज प्रताप यादव ने मीडिया में आकर बहन के बार में जो भी बयान दिया उस पर कुछ नहीं है क्योंकि यह दो परिवारों की बात है। एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं। उनके बयानों के लिए तेज प्रताप यादव या लालू परिवार के लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना है।
आकाश यादव ने कहा कि मीडिया में उनकी बहन का चरित्र हनन किया जा रहा है। काफी रियुमर्स फैलाए जा रहे हैं। उन तमाम सूचनाओं का खंडन करते हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि परिवार के मामले में मीडिया में आकर कोई बयान देना कहीं से नैतिक नहीं है। इसलिए उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। आकाश यादव ने अनुष्का के पति और भांजी के पिता का नाम बताने से भी इनकार कर दिया कि उनकी जान को खतरा है। वे पहले से कानूनी दांव पेच में फंसे हैं।
आकाश यादव ने बताया कि बहन, भांजी और पूरा परिवार साथ हैं। उनके परिवार की कोई मांग नहीं है। तेज प्रताप यादव को जो भी बोलना है बोलते रहें। इस पर कोई जवाब नहीं देना है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को कुछ सालों से टारगेट किया जा रहा है।




साइन इन