amrit bharat express train will run from eight stations of bihar अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के इन 8 स्टेशनों से चलेगी, 16 बोगियों का होगा रैक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के इन 8 स्टेशनों से चलेगी, 16 बोगियों का होगा रैक

इन ट्रेनों को इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा, बेंगलुरू सहित देश के अन्य महानगरों के बीच चलाने की योजना है। इससे रेल ट्रैफिक आसान हो जाएगा। यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

Thu, 28 Aug 2025 09:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के इन 8 स्टेशनों से चलेगी, 16 बोगियों का होगा रैक

बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, पूर्णिया, दानापुर सहित आठ स्टेशनों से अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। रैक भी तैयार है। परिचालन के समय और मार्ग को लेकर एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। एनओसी की प्रक्रिया पूरी होते ही समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।

पूमरे के एक अधिकारी ने बताया कि इसकी योजना रेलवे बोर्ड के स्तर पर शुरू हो गयी है। एक जोन से दूसरे जोन के बीच एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। इन ट्रेनों का रैक 16 बोगियों का होगा। इसमें आठ स्लीपर और आठ जेनरल बोगियां होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सबसे बड़े बिजली घर बनने का रास्ता साफ, PM से शिलान्यास कराने की तैयारी

इन ट्रेनों को इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा, बेंगलुरू सहित देश के अन्य महानगरों के बीच चलाने की योजना है। इससे रेल ट्रैफिक आसान हो जाएगा। यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

मुजफ्फरपुर को दो और वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। इनमें से एक का परिचालन अयोध्या कैंट से पटना के बीच होगा। यह ट्रेन आयोध्या कैंट से खुलने के बाद अयोध्या धाम, बस्ती, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र होते हुए पटना तक जाएगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पूर्णिया-दानापुर के बीच होगा। यह पूर्णिया से मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र होकर दानापुर तक जाएगी। फिलहाल इन दोनों ट्रेनों की समय सारिणी तैयार की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में फोरलेन पर नग्न हालत में मिली 18 साल की लड़की, रेप की आशंका;शरीर पर जख्म
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।