Amit Shah claimed in Chhapra to form government with biggest majority breaking 20 year records targeted Lalu Rahul 20 सालों का रिकार्ड तोड़ सबसे बड़े बहुमत से सरकार बनाएंगे, अमित शाह छपरा में गरजे; लालू-राहुल पर बरसे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

20 सालों का रिकार्ड तोड़ सबसे बड़े बहुमत से सरकार बनाएंगे, अमित शाह छपरा में गरजे; लालू-राहुल पर बरसे

Amit Shah: सारण की रैली में अमित शाह ने हुंकार भरा। कहा कि इस बार एनडीए बीस साल से सबसे बड़े बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है।

Fri, 17 Oct 2025 02:29 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
20 सालों का रिकार्ड तोड़ सबसे बड़े बहुमत से सरकार बनाएंगे, अमित शाह छपरा में गरजे; लालू-राहुल पर बरसे

Amit Shah Bihar Visit: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने सारण की रैली में कहा कि पिछले 20 सालों के बहुमत का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे बड़ी मेजोरिटी से एनडीए की सरकार बनाएंगे। कहा कि अगर लालू के जंगल राज के खिलाफ लड़ना है तो यहां के युवाओं को आगे आना पड़ेगा और इस क्षेत्र की दस में से दस सीटें एनडीए की झोली में डालना पड़ेगा। लालू राबड़ी के जंगल राज को याद करने के लिए छपरा से ज्यादा उपयुक्त इलाका कोई नहीं होगी। हमारी सरकार आई तो लालू के जंगलराज सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई थी और आज जंगलराज विचार के खिलाफ लड़ रहे है। तरैया के मंझोपुर में शाह की चुनावी सभा थी।

अमित शाह ने कहा कि हम बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लड़ रहे हैं और देशभर में यशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। इस बार हमे चार-चार दीपावली मनाने का मौका मिल रहा है। पहली दीपावली जब प्रभु श्री राम वनवास से अयोध्या लौटे थे। वह कुछ दिनों के बाद आने वाली है। दूसरी दीपावली समाप्त हो गई जब बिहार की हर जीविका दीदी के अकाउंट में नीतीश जी और मोदी जी ने ₹10000 भेजे। छठ मैया की पूजा और दीपावली के दिन बिहार के माता बहनों का अकाउंट खाली नहीं रहेगा। तीसरी दीपावली जीएसटी के सुधार के साथ जब 395 चीजों के दाम कम कर दिए गए। और चौथी दीपावली उसे दिन बनेगी जब सबसे बड़े रिकॉर्ड के साथ 14 नवंबर को बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और लालू राहुल का सूपरा साफ हो जाएगा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार बनेंगे बिहार के CM? अमित शाह ने क्या कहा, 2020 वाला किस्सा बताया

छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को जोशीला संदेश दिया। उअमित शाह ने अपने संबोधन में महागठबंधन की पार्टियों को जमकर कोसा। अमित शाह ने कहा कि जिस प्रचार की शुरुआत सारण से होती है, उसमें हमेशा विजय ही विजय मिलती है। उ अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता तक पार्टी की उपलब्धियों और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश फिर सीएम? अमित शाह के बयान पर जेडीयू का रिएक्शन आया, नीरज ने लालू को लपेटा

अमित शाह ने कहा कि 550 साल तक रामलला अपनी जन्मभूमि पर एक झोपड़ी में विराजमान थे। जब मंदिर बनाने की बात उठी तो कांग्रेस और उनके साथी दलों ने विरोध किया। नरेंद्र मोदी जी ने 2019 में राम मंदिर का भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर का भव्य निर्माण पूर्ण कराया। बिहार में भी सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश से मिलने CM आवास पहुंचे अमित शाह, एनडीए में सीट बंटवारे के बाद पहली मीटिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।