‘भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता...’ बंगाल CM पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान
West Bengal Election Result 2026: देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे चुनावी नतीजों के बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने बंगाल में नया सीएम कौन होगा इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

West Bengal Election Result 2026: देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे चुनावी नतीजों के बीच राजनीतिक बयानबाजी का दौर अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अब तक का सबसे तीखा और जोरदार हमला बोला है। संजय सरावगी ने बंगाल में हो रहे डेमोग्राफी बदलाव, तुष्टीकरण की राजनीति और घुसपैठियों के संवेदनशील मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए स्पष्ट किया है कि बंगाल की जनता ने इस 'तुष्टीकरण के मॉडल' से पूरी तरह ऊपर उठकर बीजेपी को वोट किया है और बंगाल में हम बीजेपी की सरकार बना रहे है।
तुष्टीकरण की राजनीति और बजट पर उठाए गंभीर सवाल
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सरावगी ने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह से भटक चुकी थी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल में उद्योगों, युवाओं और रोजगार को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया। सरावगी ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए दावा किया कि राज्य सरकार अपने बजट में उद्योगों के विकास के लिए जहां मात्र 1100 करोड़ रुपये का प्रावधान करती, वहीं एक खास वोट बैंक को खुश करने के लिए मदरसों और मौलवियों पर 5000 करोड़ रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे थे।
कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री?
बंगाल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीधे न बयान देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अगला मुख्यमंत्री जो भी होगा वह भारतीय जनता पार्टी का कोई समर्पित कार्यकर्ता ही होगा। बंगाल के कार्यकर्ताओं ने इतने सालों तक जो संघर्ष किया, जो बलिदान दिया उन्हीं बलिदान के बदौलत बंगाल में बीजेपी अपनी सरकार बनानी जा रही है।
'बिहार में कभी हावी नहीं होने देंगे बंगाल का मॉडल'
बंगाल के हालत को बिहार की राजनीति से जोड़ते हुए संजय सरावगी ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो खतरनाक हालात बंगाल में पैदा किये गए थे, उसकी आंच हम किसी भी सूरत में बिहार तक नहीं पहुंचने देंगे। बीजेपी बिहार में 'बंगाल के तुष्टीकरण और कट मनी मॉडल' को कभी हावी नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प 'सबका साथ, सबका विकास' का है और देश के संसाधनों पर घुसपैठियों का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है।




साइन इन