ambushed outside reception party killed in presence of family story of murder of 2 brothers in Patna रिसेप्शन पार्टी के बाहर घात लगाए थे, परिवार के सामने भून डाला; पटना में सगे भाइयों के मर्डर की पूरी स्टोरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रिसेप्शन पार्टी के बाहर घात लगाए थे, परिवार के सामने भून डाला; पटना में सगे भाइयों के मर्डर की पूरी स्टोरी

आरोपित मृतकों के पटीदार बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। मौके से एक गोली और तीन खोखे बरामद हुए हैं। पार्टी में खाना खाकर मनीष और मंजीत बाहर आ रहे थे। घात लगाए बदमाशों ने अचानक उनपर फायरिंग शुरू कर दी।

Mon, 23 Feb 2026 07:25 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान टीम
share
रिसेप्शन पार्टी के बाहर घात लगाए थे, परिवार के सामने भून डाला; पटना में सगे भाइयों के मर्डर की पूरी स्टोरी

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपराधियों ने रविवार की रात रिसेप्शन पार्टी के बाहर आते ही दो सगे भाइयों को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ 20 गोलियां दागीं। इस घटना में मनीष कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, घायल मंजीत कुमार (24) को एनएमसीएच ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों शाहपुर में निवासी राजकिशोर राय के पुत्र थे। तीन भाइयों में मनीष सबसे बड़ा और मंजीत सबसे छोट था। दोनों प्रॉपर्टी का काम करते थे।

चार-पांच बदमाशों ने रात करीब 9.15 बजे घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोपित मृतकों के पटीदार बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। मौके से एक गोली और तीन खोखे बरामद हुए हैं। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि आरोपितों ने पहले से घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रखी थी। ग्रामीणों से बताया कि पटीदार से छह बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कलियुगी बेटे की करतूत, महज सौ रुपए के लिए काट दिया मां का गला

पूरे परिवार के सामने बरसाईं गोलियां

पटना के शाहपुर गांव में रविवार को दौलत राम के बेटे विक्की की रिसेप्शन पार्टी थी। मनीष कुमार और मंजीत कुमार उस पार्टी में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि पार्टी के दौरान दोनों भाइयों की आरोपितों से बकझक हुई। बाद में सभी वहां से चले गए।

पार्टी में खाना खाकर मनीष और मंजीत बाहर आ रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक उनपर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ 20 गोलियां चलाईं। कई गोलियां लगने के बाद दोनों भाई वहीं गिर पड़े। फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई। घटनास्थल पर ही मनीष ने दम तोड़ दिया। वहीं मंजीत को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई। तीन भाइयों में एक बड़ा और एक छोटे की हत्या कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार; बहू पर ससुर का सनसनीखेज आरोप

जमीन विवाद में घटना की आशंका

ग्रामीणों से बताया कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। गांव के पटीदार से छह एकड़ जमीन को लेकर 40 साल से विवाद चल रहा था। पांच महीने पहले ही अदालत ने मनीष के परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया था। माना जा रहा है कि इसी विवाद में भाइयों को गोली मारी गई। युवक के परिजनों ने कृष्णा, प्रेम और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। देर रात एसपी पूर्वी परिचय कुमार और सदर एएसपी-1 अभिनव ने घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं, तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात कर दी गई है। देररात एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जांच-पड़ातल ली। रिसेप्शन पार्टी में वीडियोग्राफी की भी जांच की गई। मृतकों के पिता राजकिशोर राय ने बताया कि सुरक्षा के लिए थाना से लेकर एसएसपी तक गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस के तरफसे कोई कार्रवाई नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में दो भाइयों पर बदमाशों ने की गोलियों की बौछार, एक की हत्या; दूसरा गंभीर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।