Two brothers shot by miscreants in Patna one killed other seriously injured पटना में दो भाइयों पर बदमाशों ने की गोलियों की बौछार, एक की हत्या; दूसरा गंभीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में दो भाइयों पर बदमाशों ने की गोलियों की बौछार, एक की हत्या; दूसरा गंभीर

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोलियों से भून दिया। गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। 

Sun, 22 Feb 2026 10:51 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में दो भाइयों पर बदमाशों ने की गोलियों की बौछार, एक की हत्या; दूसरा गंभीर

बिहार की राजधानी पटना रविवार रात को गोलीकांड से दहल गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र में दो भाइयों पर बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। दनादन फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर की बताई जा रही है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक रिसेप्शन पार्टी से निकल रहे थे। तभी चार की संख्या में आए बदमाशों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इससे इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी में घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(इस मामले पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है, खबर को अपडेट किया जाएगा)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।