Air india direct flight to delhi from gaya airport connectiong flights for London France गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, इन देशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी; शेड्यूल जान लीजिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, इन देशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी; शेड्यूल जान लीजिए

गया से दिल्ली की उड़ान जुड़ने के बाद बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे महानगरों तक यात्रियों की पहुंच आसान होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल, थाईलैंड, हॉन्गकांग, लंदन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, स्पेन और नीदरलैंड जैसे देशों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट सुविधा मिलेगी।

Tue, 26 Aug 2025 12:26 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, गयाजी
share
गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, इन देशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी; शेड्यूल जान लीजिए

गया जी से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। एयर इंडिया ने एक सितंबर से गया-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही देश और विदेश के कई शहरों और देशों तक कनेक्टिंग फ्लाइट सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस कदम से न केवल यात्रियों की आवाजाही आसान होगी बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी।

दिल्ली तक सीधी उड़ान

एयर इंडिया के शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से गया के लिए विमान दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगा। वहीं गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम 4:40 बजे उड़ान उपलब्ध होगी। इस सीधी सेवा से यात्रियों को राजधानी तक पहुंचने के लिए अब अन्य मार्गों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का भविष्य.., JDU दफ्तर के बाहर नीतीश संग बेटे निशांत का पोस्टर

पर्यटन को नई रफ्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई सुविधा से बोधगया में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पहले सीधी उड़ानों के अभाव में पर्यटकों को कठिनाई होती थी। अब वे अपने देश से दिल्ली पहुंचकर वहां से सीधे गया आ सकेंगे। इससे पर्यटन उद्योग और स्थानीय होटल व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। उड़ानों की सुविधा से गया और आसपास के जिलों के लोगों की आवाजाही सहज होगी। व्यापारियों को देश-विदेश से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

देश और विदेश तक कनेक्टिविटी

गया से दिल्ली की उड़ान जुड़ने के बाद बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे महानगरों तक यात्रियों की पहुंच आसान होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल, थाईलैंड, हॉन्गकांग, लंदन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, स्पेन और नीदरलैंड जैसे देशों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट सुविधा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मॉल के वाशरूम में अश्लील हरकत, प्रेमी जोड़े को थाने ले आई पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।