after Western Disturbance and rain bihar weather will change cold and fog return Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड का इंतजार, पश्चिमी विक्षोभ या बारिश के बाद बदलेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड का इंतजार, पश्चिमी विक्षोभ या बारिश के बाद बदलेगा मौसम

Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ आने या बारिश होने का आकलन करने के बाद ही जानकारी मिलेगी कि बिहार में कब से लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार या यूपी, उत्तराखंड सहित आसपास के इलाकों में भी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने या बारिश होने से राज्य के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

Mon, 24 Nov 2025 07:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड का इंतजार, पश्चिमी विक्षोभ या बारिश के बाद बदलेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ या बारिश का प्रभाव होने के बाद ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। 26 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर की ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे लगातार हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आ रही है और न ही सुबह में अधिक कोहरा हो रहा है। इससे ठंड में वृद्धि नहीं हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में शीत ऋतु का समय दिसंबर से फरवरी के बीच है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि साइक्लोनिक तूफान आने के बाद, जब उसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा, उसके बाद ही एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने या बारिश होने का आकलन करने के बाद ही जानकारी मिलेगी कि राज्य में कब से लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार या यूपी, उत्तराखंड सहित आसपास के इलाकों में भी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने या बारिश होने से राज्य के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक आएगी गिरावट

राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में सोमवार को भी एक से दो डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है। रविवार को ज्यादातर शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। सूबे का अधिकतम तापमान 25.2 से 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.3 से 19.7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

राजधानी में आज मौसम साफ रहने की संभावना

पटना में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। रविवार को पटना के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बेतिया में बिहार के सबसे लंबे पुल का रास्ता साफ, यूपी जाना होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।