Hindi NewsBihar Newsuttar prasesh fourteen year old girl raped in patna accused also threat to kill her
यूपी की लड़की से पटना में रेप, हैवान ने 14 साल की नाबालिग को धमकी भी दी
पीड़िता की मां का आरोप है कि दुष्कर्मी ने किसी को घटना की जानकारी देने पर हत्या की धमकी भी दी है। इसकी वजह से परिवार के सभी लोग डरे-सहमे हैं। पटना सदर डीएसपी टू रंजन कुमार ने बताया कि मानपुर बैरिया निवासी सोनू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।
Wed, 10 Sep 2025 06:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना

बिहार की राजधानी पटना में दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई है। यहां गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित के मां के बयान पर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना आठ सितम्बर की देर रात की है। पीड़ित किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वर्तमान में परिवार के साथ गोपालापुर थाना इलाके में रहती है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि दुष्कर्मी ने किसी को घटना की जानकारी देने पर हत्या की धमकी भी दी है। इसकी वजह से परिवार के सभी लोग डरे-सहमे हैं। पटना सदर डीएसपी टू रंजन कुमार ने बताया कि मानपुर बैरिया निवासी सोनू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन