Administration fails but government takes action what Tej Pratap Yadav said on Bihar BJP Leader murder प्रशासन फेल, सरकार ऐक्शन में; बिहार में भाजपा नेता की हत्या पर क्या बोले तेज प्रताप यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशासन फेल, सरकार ऐक्शन में; बिहार में भाजपा नेता की हत्या पर क्या बोले तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने बिहार में भाजपा नेता की हत्या पर बोलते हुए कहा कि प्रशासन कभी-कभार चरमरा जाता है लेकिन सरकार ऐक्शन में है और अपना काम कर रही है।

Thu, 25 Dec 2025 09:42 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशासन फेल, सरकार ऐक्शन में; बिहार में भाजपा नेता की हत्या पर क्या बोले तेज प्रताप यादव

बिहार के समस्तीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हत्या पर सियासत चरम पर है। इस बीच, जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं, राज्य के बाहर भी हत्याएं हो रही हैं। कभी-कभी प्रशासन फेल हो जाता है, लेकिन सरकार पूरे ऐक्शन में है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कहा कि कभी-कभार प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा जाती है। मगर सरकार अपना काम कर रही है। दरअसल, समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को भाजपा के स्थानीय युवा नेता रूपक सहनी की बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

विपक्षी दल आरजेडी ने इस पर सरकार को घेरते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था के सवाल उठाए हैं। आरजेडी का आरोप है कि एनडीए सरकार अपने नेताओं को ही सुरक्षा नहीं दे पा रही है तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP नेता की हत्या पर RJD बोली- जनता भगवान भरोसे, सम्राट के कचरा साफ बयान पर तंज

वहीं, तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं। उन्नाव रेप पीड़िता के परिजन द्वारा कांग्रेस शासित राज्य में जाने की मांग पर तेज प्रताप ने कहा कि किसी के साथ जोर-जबरदस्ती नहीं की जा सकती है। जिसको जहां इच्छा है वहां जा सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।