actress neetu chandra files pil in patna high court against honey singh obscene songs हनी सिंह के गाने बहुत अश्लील हैं, रोक लगाएं मिलॉड; पटना HC में नीतू चंद्रा की याचिका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हनी सिंह के गाने बहुत अश्लील हैं, रोक लगाएं मिलॉड; पटना HC में नीतू चंद्रा की याचिका

  • नीतू चंद्रा ने कहा है कि गाने में भोजपुरी भाषा के शब्दों का उपयोग कर महिलाओं का बहुत खराब चित्रण किया गया है। महिलाओं के लिए अपशब्दों का खुलेआम इस्तेमाल भोजपुरी गानों में किया जा रहा है। इन पर न तो कोई रोक है और न ही किसी तरह का दिशा-निर्देश ही जारी किया गया।

Thu, 6 March 2025 07:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, विधि संवाददाता, पटना
share
हनी सिंह के गाने बहुत अश्लील हैं, रोक लगाएं मिलॉड; पटना HC में नीतू चंद्रा की याचिका

फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने पटना हाईकोर्ट में एक लोकहित याचिका दायर कर अश्लील गानों पर रोक लगाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यो यो हनी सिंह के गाने मैनिएक को लेकर यह अर्जी दायर की है। इसमें कहा है कि गाने में काफी अश्लीलता है। इसमें औरतों का अश्लील ढंग से चित्रण किया गया है। दुभाषिये शब्दों से इस्तेमाल किये जाने से गानों में अश्लीलता और अधिक बढ़ गई है।

अभिनेत्री नीतू चंद्रा की ओर से अधिवक्ता शशि, शशांक शेखर, आर्या अचिंत, अश्मिता भारती ने वरीय अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार की देखरेख में अर्जी दाखिल की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ऐसे गानों का बच्चों, महिलाओं व समाज के अन्य सभी वर्गों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। भोजपुरी भाषा के शब्दों का उपयोग कर महिलाओं का बहुत खराब चित्रण किया गया है। महिलाओं के लिए अपशब्दों का खुलेआम इस्तेमाल भोजपुरी गानों में किया जा रहा है। इन पर न तो कोई रोक है और न ही किसी तरह का दिशा-निर्देश ही जारी किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में थाने से महज 50 गज की दूरी पर मर्डर, होटल संचालक को गोलियों से भूना
ये भी पढ़ें:पटना में भोजन के बाद चार लोगों की हालत बिगड़ी, दो दिन में मां-बेटी की मौत

जनहित याचिका में कहा गया है कि संविधान के मूलभूत अधिकारों में बोलने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है। लेकिन इसकी एक सीमा है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है। इन्हें सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। मामले पर 7 मार्च को सुनवाई की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो दिन चलेंगी हवाएं, इस दिन बारिश का भी अनुमान; बिहार में मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।