Bihar Weather Report wind will continue for two days imd predicts rain and heatwave Bihar Weather Report: दो दिन चलेंगी हवाएं, इस दिन बारिश; लू से कब होगा सामना, बिहार में मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: दो दिन चलेंगी हवाएं, इस दिन बारिश; लू से कब होगा सामना, बिहार में मौसम का हाल

  • Bihar Weather Report: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि अभी एक हफ्ते तक तापमान के नियंत्रित रहने के आसार हैं। होली बाद तापमान में दो तीन डिग्री तक क्रमिक बढ़ोतरी की स्थिति बनेगी। इस महीने के अंत तक बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर व आसपास एक दो जिलों में गर्मी अधिक सताएगी।

Thu, 6 March 2025 05:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटा
share
Bihar Weather Report: दो दिन चलेंगी हवाएं, इस दिन बारिश; लू से कब होगा सामना, बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Report: बिहार में अभी सुबह और रात के वक्त लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार यानि आज से अगले दो दिनों तक 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने इस दौरान नाविकों को विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि हवा की गति दो दिन बाद कम हो जाएगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी संभावित है। इधर, ठंडी हवाओं के प्रवाह से अल सुबह आंशिक ठंड की बढ़ोतरी हुई है। अगले तीन दिनों तक सूबे के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच तीन दिन तक बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। आठ एवं नौ मार्च को पूर्वी बिहार में एक दो जगहों पर आंशिक बारिश का पूर्वानुमान है। पिछले कुछ दिनों से एक अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभों की दस्तक की वजह से तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी की स्थिति नहीं बनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में थाने से महज 50 गज की दूरी पर मर्डर, होटल संचालक को गोलियों से भूना
ये भी पढ़ें:पटना में भोजन के बाद चार लोगों की हालत बिगड़ी, दो दिन में मां-बेटी की मौत

मार्च के अंत तक पड़ेगी भीषण गर्मी

बिहार में इस महीने के अंत में भीषण गर्मी की स्थिति बनेगी। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान का आंकड़ा 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। पछुआ के प्रचंड प्रवाह से राज्य के दक्षिण पश्चिमी भाग के चार जिलों में तापमान में असामान्य बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि अभी एक हफ्ते तक तापमान के नियंत्रित रहने के आसार हैं। होली बाद तापमान में दो तीन डिग्री तक क्रमिक बढ़ोतरी की स्थिति बनेगी। इस महीने के अंत तक बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर व आसपास एक दो जिलों में गर्मी अधिक सताएगी।

मौसमविदों के अनुसार मार्च मध्य के बाद से ही तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखेगा, जिसका असर राज्य भर में होगा। पटना सहित अन्य जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है कि लेकिन मार्च के अंत तक दक्षिण पश्चिमी भाग में एक दो जिलों में हीट वेव जैसे हालात बनने लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गार्ड को उतार ट्रेन को दिखा दी हरी झंडी, बिहार में गजब कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।