actress Akshara Singh said on February 14, calling Lalus son Tej Pratap a lovely cute person 'बहुत क्यूट हैं', 14 फरवरी को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लालू के बेटे तेज प्रताप को बताया प्यारा इंसान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'बहुत क्यूट हैं', 14 फरवरी को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लालू के बेटे तेज प्रताप को बताया प्यारा इंसान

अक्षरा सिंह ने कहा कि तेज प्रताप यादव बहुत अच्छे और क्यूट इंसान हैं। राजपाल यादव की मदद करके उन्होंने बिहार के लोगों के सामने नजीर पेश किया है।

Sun, 15 Feb 2026 06:19 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'बहुत क्यूट हैं', 14 फरवरी को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लालू के बेटे तेज प्रताप को बताया प्यारा इंसान

Tej Pratap Yadav Akshra Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह ने जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नीतीश सरकार में दो बार मंत्री रहे तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने उन्हें क्यूट और बहुत प्यारा इंसान बताया। शनिवार(14 फरवरी) को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने राजपाल यादव को मदद पहुंचाने के लिए लालू यादव के बड़े लाल को धन्यवाद दिया।

शनिवार को पटना पहुंची अक्षरा सिंह ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि राजपाल यादव को इस समय मदद की जरूरत है। वे कानूनी रूप से फंस गए हैं। ऐसे में कोई हाथ उनकी मदद के लिए आगे आता है तो बहुत अच्छी बात है। तेज प्रताप यादव ने उनकी मदद की है क्योंकि वे बहुत अच्छे और क्यूट इंसान हैं। यह पहल करके उन्होंने बिहार के लोगों के सामने नजीर पेश किया है। सब लोग अपने अपने स्तर से उनकी मदद करें तो वे जल्द जेल से बाहर आ जाएंगे। तेज प्रताप जी को दिल से धन्यवाद देती हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप के आरोप पर कुछ नहीं बोलेंगे अनुष्का के भाई आकाश यादव, क्या कहा?

क्या है राजपाल यादव की गिरफ्तारी का मामला?

मामला बॉलीवूड कलाकार राजपाल यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से जुड़ा है। राजपाल यादव इन दिनों तिहार जेल में बंद हैं। चेक बाउंस के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। राजपाल यादव ने एक फिल्म के लिए 2010 में पांच करोड़ का लोन लिया था। समय से चुकता नहीं करने के कारण यह नौ करोड़ हो गया। इसके बदले उन्होंने एक चेक जारी किया। लेकिन खाता में पर्याप्त रुपए नहीं होने के कारण चेक बाउंस कर गया। एनआई एक्ट के तहत उन पर मुकदमा चला जिसमें उन्हें सरेंडर करना पड़ा। दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें यह कहकर राहत नहीं दी गयी कि उन्होंने अपना वचन पूरा नहीं किया। समय पालन करके वे राशि का भुगतान कर देते तो जेल नहीं जाना पड़ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महुआ पर चढ़ेगा हीरोइन का नशा? तेज प्रताप ने पाखी और अक्षरा सिंह को भी उतार दिया

पवन सिंह पर क्या बोलीं

अक्षरा सिंह ने पावर स्टार पवन सिंह की टेंशन बढ़ा दी। पत्नी ज्योति सिंह से उनका तलाक का केस चल रहा है। बुधवार को पवन सिंह सुनवाई पर आरा फैमिली कोर्ट नहीं पहुंचे। ज्योति सिंह के पक्ष में उन्होंने कहा कि अगर किसी को शादी करके लाए हैं तो उनका दायित्व बनता है। उन्होंने जितना झेला है उसके लिए 100 करोड़ की एलिमनी भी कम है। वह दस करोड़ मांगे या 20 करोड़। उसे देना चाहिए और समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए। इस मामले में ज्योति सिंह ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहते हैं। अगर नहीं रखना चाहते तो पवन सिंह को दस करोड़ एलिमनी के तौर पर देना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने RJD में 5 जयचंद के नाम गिनाए, अनुष्का से रिलेशन को बताया साजिश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।