80 year old man killed for plucking jackfruit beaten to death with a stick कटहल तोड़ने पर 80 साल के बुजुर्ग की हत्या, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कटहल तोड़ने पर 80 साल के बुजुर्ग की हत्या, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

8o साल के बेचन राम गांव के ही एक पेड़ से कटहल तोड़ रहे थे। इसी दौरान पेड़ मलिक पवन यादव ने उन्हें देख लिया और पकड़कर लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

Sat, 5 April 2025 04:42 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
कटहल तोड़ने पर 80 साल के बुजुर्ग की हत्या, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

राजधानी पटना के नौबतपुर के जगदीशपुर टोले में कटहल तोड़ने गए बुजुर्ग की पेड़ के मालिक पवन यादव ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाने से पहले ही वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी 80 वर्षीय बेचन राम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत नौबतपुर थाने में की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उस डंडे को भी बरामद कर लिया है। जिस डंडे से वृद्ध की पिटाई से मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर एफएसएल टीम के माध्यम से जांच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दो दीपक कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद सभी साक्ष्य को एकत्रित करने के लिए एफएसएल टीम के माध्यम से पुलिस जांच में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने कमाऊ बीवी से शराब के लिए रुपये मांगे, नहीं दिए तो हत्या कर भाग गया
ये भी पढ़ें:जिससे वो बात करता था, उससे और भी लड़के बात करते थे; लव अफेयर मेें युवक की हत्या

बताया जा रहा है कि सोमवार की आधी रात को बेचन राम गांव के ही एक पेड़ से कटहल तोड़ रहे थे। इसी क्रम में पेड़ मलिक पवन यादव ने उन्हें देख लिया और पकड़कर लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे बेचन राम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी क्रम में बेचन राम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पवन यादव को गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।