65-year-old groom 60-year-old bride love marriage in temple amazing love story in Jamui, Bihar 65 का दूल्हा, 60 की दुल्हन, मंदिर में लव मैरिज; बिहार के जमुई में गजब की प्रेम कहानी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

65 का दूल्हा, 60 की दुल्हन, मंदिर में लव मैरिज; बिहार के जमुई में गजब की प्रेम कहानी

पति-पत्नी बने जोड़े खुश हैं। इलाके में चर्चा है जोरों पर है कि इस उम्र में भी लोग शादी कर सकते हैं। घर की बहू नाराज है जबकि, बुजुर्ग दंपति का कहना है कि परिजन देखभाल नहीं कर रहे थे तो एक दूसरे का सहारा बनना पड़ा।

Sun, 17 May 2026 02:39 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
65 का दूल्हा, 60 की दुल्हन, मंदिर में लव मैरिज; बिहार के जमुई में गजब की प्रेम कहानी

Amazing Love Story: ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। बिहार के जमुई में एक प्रेम कहानी जब शादी के रिश्ते में मुकम्मल हुई तो परिवार और समाज भले ही नाराज हो गया लेकिन, पड़ोसी से पति-पत्नी बने जोड़े खुश हैं। इलाके में चर्चा है जोरों पर है कि इस उम्र में भी लोग शादी कर सकते हैं। घर की बहू नाराज है जबकि, बुजुर्ग दंपति का कहना है कि परिजन देखभाल नहीं कर रहे थे तो एक दूसरे का सहारा बनना पड़ा। उन्हें किसी के ताने की कोई चिंता नहीं है।

जमुई के खैरा थाना इलाके के डुमरकोला महादलित टोले 65 वर्षीय चपर माझी को अपने पड़ोस में रहने वाली आशा देवी से प्रेम हो गया। चपर मांझी ने बताया कि दोनों एक साथ उठते बैठते प्रेम के रिश्ते में आ गए। उन्हें कोई आश्चर्य नहीं है कि लोग क्या कह रहे हैं। चपर मांझी की पत्नी की मौत पांच साल पहले हो गई। आशा देवी भी विधवा है। पति की मौत के बाद वह अकेली हो गई थी। दोनों मजदूरी करते हैं लेकिन, खाली समय में एक दूसरे के पास बैठकर सुख-दुख शेयर करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रामीणों से बचने के लिए तालाब में कूदे प्रेमी-प्रेमिका, युवक की मौत

चपर मांझी ने बताया कि उसका बेटा है और बहू भी है। घर में पोते पोतियां भी है। लेकिन, पत्नी की कमी तब खलती है जब कोई उनकी देखभाल करने के लिए आगे नहीं आता। बुढ़ापे की उम्र में खाने पीने की दिक्कत होती है काम करने जाना चाहते हैं पर समय पर कुछ खाने को नहीं मिलता है। इसलिए आशा देवी से शादी की बात की। वह तैयार हो गई तो गांव के मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सॉरी मम्मी पापा… लव मैरिज कर कपल ने खाया जहर, मौत से पहले दर्दनाक Video

आशा देवी का भी वही हाल है। पति के निधन के बाद अकेली पड़ गई। चपर मांझी ने ही सहारा दिया। दोनों अपनी जरूरतों के लिए एक दूसरे का सहयोग करते रहे। यह बात गांव में लोगों को पता चल गया। चपर मांझी ने शादी कर लेने की बात की ताकि कोई कुछ नहीं बोलेगा तो राजी हो गई। आशा देवी बाकी उम्र उनके साथ बसर करना चाहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक, पत्नी-साला-सास गिरफ्तार; लव मैरिज में मर्डर?

चपर मांझी की बहू कुसुम देवी इस रिश्ते से नाराज है। उसका कहना है कि कोई इससे खुश नहीं है। ससुर को अपने बेटे, बहू, पोता, पोती का मुंह देखकर जीना चाहिए था। इस उम्र में शादी करके ठीक नहीं किया।

परिजन खफा हैं और समाज के लोग ताने दे रहे हैं कि श्राद्ध की उम्र में शादी की है। लेकिन बुजुर्ग जोड़ी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि ताना देने वाले रोटी, पानी या दवा देने नहीं आ सकते।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।