6 boys girls caught from Paliganj hotel Patna sex racket 2 km away from police station पटना के होटल से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, थाने से 2 किमी दूर चल रहा था सेक्स रैकेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के होटल से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, थाने से 2 किमी दूर चल रहा था सेक्स रैकेट

पटना के पालीगंज के होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 3 लड़के और 3 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक फरार हो गया।

Fri, 25 July 2025 06:53 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, पालीगंज (पटना)
share
पटना के होटल से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, थाने से 2 किमी दूर चल रहा था सेक्स रैकेट

बिहार के पटना जिले के पालीगंज में एक होटल से सेक्स रैकेट पकड़ाया गया है। नगर थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 6 लड़के और लड़कियों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि तीनों जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। होटल संचालक और मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए पकड़े गए लड़के और लड़कियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पालीगंज के कुछ होटलों में देहव्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में होटल के कमरों में मिले। पुलिस ने तीन जोड़ों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हर महीने बदली जाती थी लड़कियां

बकौल डीएसपी-1 होटल संचालक को पुलिस की आने की भनक लग चुकी थी और वह मौके से फरार हो गया। लेकिन होटल का कारोबार देखने वाले मैनेजर राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।