50 percent trump tariff Tejashwi Yadav Prashant Kishor taunt how India be Vishwa Guru भारत ऐसे बनेगा विश्व गुरु? 50 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ पर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भारत ऐसे बनेगा विश्व गुरु? 50 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ पर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर का तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने को लेकर सियासी पारा गर्माया हुआ है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है।

Thu, 7 Aug 2025 06:39 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
भारत ऐसे बनेगा विश्व गुरु? 50 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ पर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर का तंज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के नेता भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा करेंगे। वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को 50 फीसदी ट्रंप टैरिफ पर जवाब देना चाहिए।

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत पर भारी टैरिफ लगा दिया है और नरेंद्र मोदी सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के सामने कमजोर होने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम ने ट्रंप द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का बिल्कुल भी विरोध नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के टैरिफ से GDP को बड़ा नुकसान, कैसे पलटवार कर सकता है भारत; 20 दिन बचे

आरजेडी नेता तेजस्वी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अब तक कम से कम 28 बार भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रुकवाने का दावा कर चुके हैं। मगर पीएम मोदी ने इस बात का खंडन नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले ट्रंप का नकली आधार बनाया, फिर बिहार में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

पीके बोले- भाजपा वाले ट्रंप की जय जयकार कर रहे थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने को लेकर प्रशांत किशोर ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के लोग ही थे जो भारत को विश्व गुरु बता रहे थे। ट्रंप की जयकार कर रहे थे। भाजपा समर्थक बता रहे थे कि ट्रंप मोदी से डर रहे हैं। वो देख लें कि अब ट्रंप ने चीन के बाद सबसे ज्यादा टैरिफ भारत पर ही लगायाहै। उन्हें बताना चाहिए कि भारत ऐसे कैसे विश्व गुरु बनेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।