40 rupees bribe for adding name in voter list BLO in Bihar confessed on camera video viral वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 40 रुपए की घूस, बिहार में ऑन कैमरा BLO ने कबूला, वीडियो वायरल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 40 रुपए की घूस, बिहार में ऑन कैमरा BLO ने कबूला, वीडियो वायरल

बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के दौरान घूसखोरी का मामला सामने आया है। गया जिले में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए बीएलओ ने 40 रुपए की रिश्वत ली। जिसका वीडियो वायरल हो ने के बाद प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। और विशेष गहन पुनरीक्षण के काम से हटा दिया है।

Mon, 14 July 2025 05:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गया
share
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 40 रुपए की घूस, बिहार में ऑन कैमरा BLO ने कबूला, वीडियो वायरल

बिहार में जारी वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जब वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए लोगों से अवैध उगाही की जा रही है। गया जी जिले के मानपुर प्रखंड के नौरंगा उर्दू विद्यालय में एक शिक्षक (बीएलओ) गौरी शंकर द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन 40 रुपए की रिश्वत ली। ये बात उसने ऑन कैमरा कबूल की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीएलओ गौरीशंकर मतदाताओं से ऑनलाइन फॉर्म भरने के बदले 'चाय-पानी' के नाम पर खुलेआम पैसे वसूलते नजर आए। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

शिक्षक बूथ नंबर 119 के बीएलओ है। रुपये वसूलने का वीडियो वायरल होने पर बीडीओ वेद प्रकाश ने मुफस्सिल थाने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के नाम पर लोगों से रुपये लेना बड़ा अपराध है। इस लिए बीएलओ पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीडीओ साहब की लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1% वोटर का भी नाम कटा तो 7.90 लाख मतदाता... तेजस्वी ने फिर चुनाव आयोग को घेरा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की पत्नी वोटर कैसे बनीं? गिरिराज सिंह ने उठाई जांच की मांग
ये भी पढ़ें:बिहार में गणना फॉर्म जमा करने के बाद दस्तावेज जुटाएगा आयोग, यह कागजात है जरूरी

वहीं वीडियो सामने आने के बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मानपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि गौरीशंकर, सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय नौरंगा हिंदी को मतदान केन्द्र संख्या-119 का 234-वजीरगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी बनाया गया था। उनके द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2025 में पैसा लेन देन का समाचार और वीडियो प्राप्त हुआ।

जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने गौरीशंकर (सहायक शिक्षक) को तत्काल प्रभाव से मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही आरोपी बीएलओ गौरीशकर के विरूद्ध मुफसिल थाना में प्राथमिकी संख्या-681/25 दर्ज की गई है साथ ही उनके निलंबन हेतु अनुशंसा की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।