30 lakh rupees stolen from a doctor house in Patna thieves took away gold silver and an iPhone पटना में डॉक्टर के घर से 30 लाख की चोरी, सोना-चांदी और आईफोन ले गए चोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में डॉक्टर के घर से 30 लाख की चोरी, सोना-चांदी और आईफोन ले गए चोर

पटना के पाटिलपुत्र थाना इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने डॉक्टर के घर में बड़ी चोरी को अंजाम दिया। ताला तोड़कर चोर 30 लाख के सोने-चांदी के गहने और आईफोन ले गए। घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। चोरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Sun, 28 Sep 2025 10:59 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में डॉक्टर के घर से 30 लाख की चोरी, सोना-चांदी और आईफोन ले गए चोर

राजधानी पटना में चोरों ने डॉक्टर के घर में बड़ी चोरी को अंजाम दिया। पाटलिपुत्र कॉलोनी में डॉक्टर के बंद घर में दिनदहाड़े 30 लाख की चोरी हो गई। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जिसमें सोने की चेन, सोने की अंगूठियां के अलावा आईफोन और कैश लेकर फरार हो गए। डॉक्टर ने इस मामले में पाटलिपुत्र थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त डॉक्टर खालिद मोहसिन ड्यूटी गए थे। घर पर ताला लगा था। लेकिन जब ड्यूटी से घर पहुंचे तो मेन गेट का लॉक टूटा हुआ था। अंदर सामान भी बिखरा हुआ था। जिसके बाद उन्होने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, शटर काट सवा करोड़ के जेवर उड़ाए
ये भी पढ़ें:सर्वे से पहले रिकॉर्ड रूम में बड़ी चोरी, जमीनों के दस्तावेज उठा ले गए
ये भी पढ़ें:दीवार में छेद कर घुसे चोर, दिल्ली में गहनों के शोरूम में बड़ी चोरी

दिनदहाड़े चोरी की इस घटना से स्थानीय लोग भी सकते में है। चोरों ने प्लास और पेचकस से ताला खोला। और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। डॉक्टर ने बताया कि ये उनका पुश्तैनी घर है। 1960 से वो इस घर में रह रहे हैं। लेकिन चोरी की घटना से वो भी सकते हैं। उन्होने कहा कि मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। अगर मैं घर पर होता, तो मेरी हत्या भी हो सकती थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।