jewellery showroom robbed by making a hole in the wall of in Dariba Kalan area of Central Delhi दीवार में छेद कर घुसे चोर, दिल्ली में गहनों के शोरूम में हो गई बड़ी चोरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दीवार में छेद कर घुसे चोर, दिल्ली में गहनों के शोरूम में हो गई बड़ी चोरी

बताया जा रहा है कि गहनों के शोरूम में घुसने से पहले बदमाश शोरूम के पास में स्थित एक अन्य दुकान में घुसे और फिर वहां से शोरूम की दीवार में छेद किया और फिर इसी छेद के सहारे वो शोरूम में दाखिल हुए।

Mon, 13 May 2024 06:26 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दीवार में छेद कर घुसे चोर, दिल्ली में गहनों के शोरूम में हो गई बड़ी चोरी

दिल्ली में एक ज्वेलरी शोरूम में गजब की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान तक पहुंचने के लिए दीवार में छेद कर दिया था। दीवार में छेद कर चोर दुकान के अंदर घुसे थे और फिर वहा रखे गहनों पर चोरों ने बड़ी आसानी से हाथ साफ कर दिया। सेंट्रल दिल्ली के दरीबा कलान इलाके की यह घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गहनों के शोरूम में घुसने से पहले बदमाश  शोरूम के पास में स्थित एक अन्य दुकान में घुसे और फिर वहां से शोरूम की दीवार में छेद किया और फिर इसी छेद के सहारे वो शोरूम में दाखिल हुए। इसके बाद यहां रखे कीमती गहने लेकर वो फरार हो गए। 

इस शोरूम से चोरों ने जिन गहनों को चुराया है उसकी कीमत कितनी है? अभी इसे लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह एक बड़ा चोरी साबित हो सकती है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीवार में बनाई गई छेद को साफ तौर से देखा जा सकता है। 

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।