26 year old woman falls for 55 year old brother in law mother of two flees with jewellery 55 साल के बहनोई पर आया 26 साल की महिला का दिल, दो बच्चों की मां जेवर लेकर फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

55 साल के बहनोई पर आया 26 साल की महिला का दिल, दो बच्चों की मां जेवर लेकर फरार

दरभंगा के जगवनी गांव में एक महिला अपने पति के बहनोई के साथ फरार हो गई है। दोनों के बीच एक शादी समारोह के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। महिला अपने साथ भारी मात्रा में जेवर और कैश लेकर फरार हुई है। फिलहाल, दोनों का मोबाइल बंद है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Tue, 7 April 2026 04:53 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
55 साल के बहनोई पर आया 26 साल की महिला का दिल, दो बच्चों की मां जेवर लेकर फरार

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और पवित्र रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यहाँ एक 26 साल की विवाहिता अपने ही पति के सगे के साथ प्रेम जाल में फंसकर फरार हो गई। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के जगवनी गांव का है, जहाँ 55 साल के धनिक लाल यादव उर्फ 'सरदार जी' ने अपने ही साले का घर उजाड़ दिया।

शादी समारोह में प्रेम परवान चढ़ा

घटना की शुरुआत फरवरी महीने में हुई थी। पीड़ित पति दिनेश यादव के मुताबिक, 15 फरवरी को उसके बहनोई धनिक लाल यादव के बेटे की शादी थी। इसी समारोह के दौरान दिनेश की पत्नी प्रियंका और उसके उम्रदराज बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ीं। ताज्जुब की बात यह है कि प्रियंका की उम्र मात्र 26 साल है, जबकि आरोपी धनिक लाल 55 साल का है और उसके खुद के तीन जवान बच्चे हैं। शादी के बाद से ही प्रियंका के व्यवहार में अजीब बदलाव आ गया था। उसने घर में खाना बनाना छोड़ दिया और गुमसुम रहने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट: यूपी में आएंगी हजारों नौकरियां, इन शहरों में लगेंगी बड़ी यूनिट्स

दिनेश ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद प्रियंका के पिता उसे मायके ले गए थे। प्रियंका करीब एक महीने तक मायके में रही। 29 मार्च को उसने अपने पिता से झूठ बोला कि वह वापस ससुराल जा रही है, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुँची। 30 मार्च को जब ससुर ने फोन किया, तब जाकर इस बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। पता चला कि प्रियंका अपने साथ 4 लाख के गहने और नकदी लेकर अपने बहनोई के साथ रफूचक्कर हो गई है। बता दें कि आरोपी धनिक लाल की पत्नी की पहले ही कैंसर से मौत हो चुकी है।

पीड़ित पति ने रखी अनोखी शर्त

टेंट हाउस में काम करने वाले पीड़ित पति दिनेश यादव ने इस पूरे मामले में अलीनगर और सकतपुर थाने के चक्कर काटे हैं। अपनी बेबसी जाहिर करते हुए दिनेश ने कहा कि वह अब भी अपनी पत्नी को बच्चों की खातिर अपनाने को तैयार है, लेकिन उसकी एक शर्त है। दिनेश का कहना है, "अगर वह दो-तीन दिनों के भीतर लौट आती है, तो मैं उसे रख लूँगा। लेकिन अगर उसे आने में देर हुई, तो फिर मेरे घर के दरवाजे उसके लिए हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे।" फिलहाल, दोनों का मोबाइल बंद है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Siwan में RJD विधायक Osama Shahab के खिलाफ FIR दर्ज, हत्या की साजिश का आरोप !
ये भी पढ़ें:गरज-चमक संग बारिश, गर्मी घटेगी, 8 और 9 को ओले गिरेंगे; करवट ले रहा बिहार का मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।