Bihar Weather Rain with thunder lightning temperature will decrease hail on 8th and 9th April Bihar Weather: गरज-चमक के साथ बारिश, गर्मी घटेगी, 8 और 9 को ओले गिरेंगे; बिहार का मौसम करवट ले रहा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: गरज-चमक के साथ बारिश, गर्मी घटेगी, 8 और 9 को ओले गिरेंगे; बिहार का मौसम करवट ले रहा

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण दोनों के संयुक्त प्रभाव से बिहार के ऊपर अनुकूल मौसमी परिस्थितियों बन रही है।

Mon, 6 April 2026 09:46 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather:  गरज-चमक के साथ बारिश, गर्मी घटेगी, 8 और 9 को ओले गिरेंगे; बिहार का मौसम करवट ले रहा

Bihar Weather: बिहार के अधिकतर जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। इस कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण दोनों के संयुक्त प्रभाव से बिहार के ऊपर अनुकूल मौसमी परिस्थितियों बन रही है।

इसके साथ ही क्षेत्र में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से वायुमंडल में पर्याप्त अस्थिरता विकसित हो गई है। इसके कारण तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में गरज के साथ वर्षा, वज्रपात, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल आशंका है। 8 और 9 अप्रैल को इसकी तीव्रता अधिक रहने के आसार हैं।

आठ जिलों में बारिश

सोमवार को राज्य से ज्यादातर शहरों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गरज-चमक के साथ गया जी, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जमुई, मुंगेर, बांका और शेखपुरा जिले के एक या दो स्थानों पर 12 से 2 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 31.1 से 35.8 और न्यूनतम तापमान 18.7 से 25.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस भभुआ में और सबसे कम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में दर्ज किया गया।

पटना का पारा गिरा, बादल छाये रहेंगे

पटना में सोमवार को बादल छाया रहा। इस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाया रहेगा। इस दौरान जिले के एक या दो जगहों पर हल्के स्तर की बारिश हो सकती है। पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।