19 Kendriya Vidyalayas to open in Bihar Modi cabinet decision before elections बिहार के इन जिलों में खुलेंगे 19 केंद्रीय विद्यालय, चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट का फैसला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के इन जिलों में खुलेंगे 19 केंद्रीय विद्यालय, चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट का फैसला

चुनावी साल में बिहार को केंद्र से एक और सौगात मिली है। बिहार के 16 जिलों में 19 नए केंद्रीय विद्यालय (KVS) खोलने की मंजूरी नरेंद्र मोदी कैबिनेट से मिल गई है।

Wed, 1 Oct 2025 05:01 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार के इन जिलों में खुलेंगे 19 केंद्रीय विद्यालय, चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट का फैसला

विधानसभा चुनाव 2025 से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए बड़ा फैसला लिया है। मोदी कैबिनेट से राज्य में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित ये स्कूल बिहार के 16 जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में खोले जाएंगे। इनमें पटना, गयाजी, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा, मधुबनी समेत अन्य जिले शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को देश भर में कुल 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई। इसके लिए 5862 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इनमें से 19 विद्यालय बिहार में खोले जाएंगे। सरकार का कहना है कि अभी कुल 1288 केवी संचालित किए जा रहे हैं, इनमें से 3 विदेश में स्थित हैं, बाकी देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद हैं। इन स्कूलों में 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।

बिहार में इन जगहों पर खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय

  • एसएसबी 20वीं बटालियन, पकटोला, सीतामढ़ी
  • आईटीबीपी कटिहार
  • कैमूर
  • झंझारपुर
  • मधुबनी
  • शेखोपुरसराय, शेखपुरा
  • जमौरा एवं कटनीकोल, शेखपुरा
  • मधेपुरा
  • वालमी, पटना
  • अरवल
  • पूर्णिया
  • आरा, भोजपुर
  • बेला इंडस्ट्रियल एरिया, मुजफ्फरपुर
  • दीघा, पटना
  • दरभंगा- नंबर 3
  • भागलपुर टाउन
  • बिहारशरीफ शहर
  • बोधगया

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेतिया-साहेबगंज फोरलेन को मोदी कैबिनेट से मंजूरी, पटना का सफर डेढ़ घंटे कम होगा

गयाजी से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि महानवमी के दिन एक और खुशखबरी आई है। पीएम मोदी के सहयोग से बोधगया में केंद्रीय विद्यालय खुलने की दिशा में हमारा प्रयास सफल हो गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।