16 year old boy murder in love affair Aurangabad cut with sharp weapon औरंगाबाद में 16 साल के लड़के की हत्या के बाद तनाव, प्रेम प्रसंग में धारदार हथियार से काटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

औरंगाबाद में 16 साल के लड़के की हत्या के बाद तनाव, प्रेम प्रसंग में धारदार हथियार से काटा

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में 10वीं में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र की गांव के कुछ लोगों ने ही धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग में लड़के की हत्या की बात कही जा रही है, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Fri, 27 June 2025 08:57 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान टीम, औरंगाबाद
share
औरंगाबाद में 16 साल के लड़के की हत्या के बाद तनाव, प्रेम प्रसंग में धारदार हथियार से काटा

बिहार के औरंगाबाद जिले में 16 साल के एक लड़के की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। वारदात बारुण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव की है। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान मनोज पासवान के बेटे हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। वह 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। परिजन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हिमांशु का शव आरोपी महेंद्र यादव के घर से बरामद किया गया।

वारदात बुधवार देर रात की है। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने बारुण-दाउदनगर रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक के पिता ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि उनका बेटा हिमांशु कुमार रात में घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला था। गांव के ही 5 लोगों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर अपने घर की तरफ ले गए। हिमांशु चिल्लाने लगा तो परिजन दौड़े। तब तक आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। रात में डेढ़ बजे बारुण पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक हिमांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशिक के साथ स्कॉर्पियो चढ़ाकर पति की हत्या, 4 बच्चों की मां ने उजाड़ा अपना सुहाग

इस संबंध में एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु कुमार का शव गांव में ही दूसरे घर से बरामद की गई है। उक्त लोगों पर ही हत्या का आरोप है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

हिमांशु की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मनोज पासवान का एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिसमें पुत्र हिमांशु कुमार की हत्या कर दी गई। वह अपने गांव के ही उच्च विद्यालय में पढ़ाई करता था। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारुण-दाउदनगर सड़क को जाम भी कर दिया था। जांच के लिए गया से एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान हत्या में प्रयुक्त फरसा और लाठी बरामद की गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।