12 Senior IAS Officers Transfer Bihar many departments secretaries changed by Samrat Choudhary Govt सम्राट सरकार ने 12 सीनियर IAS का ट्रांसफर किया; वित्त, पर्यटन समेत कई विभागों के सचिव बदले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट सरकार ने 12 सीनियर IAS का ट्रांसफर किया; वित्त, पर्यटन समेत कई विभागों के सचिव बदले

सम्राट सरकार ने बिहार में 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें वित्त, पर्यटन, जल संसाधन, समाज कल्याण समेत कई विभागों के सचिव और प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। 

Sun, 10 May 2026 05:34 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
सम्राट सरकार ने 12 सीनियर IAS का ट्रांसफर किया; वित्त, पर्यटन समेत कई विभागों के सचिव बदले

Bihar IAS Transfer: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने रविवार को बडे़ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 वरीय अधिकारियों का एक साथ तबादला क दिया गया। कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव या अपर मुख्य सचिव बदले गए हैं। आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

वहीं, IAS संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। लोकेश कुमार सिंह पर्यटन विभाग के सचिव बने हैं। उनको मुख्यमंत्री सचिवालय और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

आईएएस कुंदन कुमार को बिहार भवन नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त पद से मुक्त कर दिया गया है। कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। अजय यादव ऊर्जा सचिव बनाए गए हैं। संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के सचिव का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विकास वैभव मगध के नए आईजी, क्षत्रनील का पटना ट्रांसफर; 16 IPS का तबादला

प्रणव कुमार भवन निर्माण विभाग के सचिव बनाए गए हैं। मनोज कुमार सिंह को बिहार भवन नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। चंद्रशेखर सिंह जल संसाधन विभाग के सचिव बने हैं।रजनीश कुमार सिंह को आईजी जेल बनाया गया है।

बिहार में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची यहां देखें-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बदलेंगे कई डीएम, इन जिलों में लंबे समय से तैनात हैं अफसर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।