100 pink toilets in 16 Bihar cities government approved run by women बिहार के 16 शहरों में 100 पिंक टॉयलेट बनाने को मंजूरी, महिलाओं के हाथों में होगी कमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के 16 शहरों में 100 पिंक टॉयलेट बनाने को मंजूरी, महिलाओं के हाथों में होगी कमान

बिहार के 16 शहरों में 100 पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बन रहे 70 शौचालयों के अतिरिक्त 30 पिंक टॉयलेट राज्य सरकार अपने खर्च पर बनाएगी। इसके लिए ढाई करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।

Thu, 10 July 2025 05:13 PMवार्ता पटना
share
बिहार के 16 शहरों में 100 पिंक टॉयलेट बनाने को मंजूरी, महिलाओं के हाथों में होगी कमान

बिहार सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य के 16 शहरी निकायों में 100 पिंक टॉयलेट बनाने की मंजूरी दी है। ये टॉयलेट सिर्फ महिलाओं के लिए होंगे। साथ ही महिलाएं ही इनका संचालन करेंगी। ये पिंक टॉयलेट गयाजी, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, पूर्णिया समेत अन्य शहरों में प्रमुख स्थानों के पास बनाए जाएंगे। हार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बिहार सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर यौन उत्पीड़न एवं हिंसा से सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षित एवं निजी स्वच्छता सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट उपलब्ध कराने की पहल की गई है। स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) 2.0 के तहत 10 नगर निकायों में 70 सीटों के पिंक टॉयलेट की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्‍त राज्‍य सरकार के बजट से 6 नगर निकायों में 30 और पिंक टॉयलेट बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरे बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बसें दौड़ाने की तैयारी, परिवहन विभाग का प्लान

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा को अक्षुण्ण रखने और महिला सशक्तीकरण के लिए सुरक्षित, निजी सुरक्षा और स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों को उच्च कोटि की निजी स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पिंक टॉयलेट एक नवीन पहल है। पिंक टॉयलेट में सभी जरूरी सुविधा जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ मुख्य रूप से सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इन शहरों में बनेंगे पिंक टॉयलेट

विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि पिंक टॉयलेट गयाजी, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, पूर्णिया, सासाराम, सीतामढ़ी, राजगीर, बोधगया, सुल्तानगंज, भभुआ, बड़हिया, बक्सर, जाले, सिंहवाड़ा, कमतौल-अहियारी और देव में बनाए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।